NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चांपा में एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > चांपा में एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा

चांपा में एक ही जमीन दो बार बेचकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

1996 में बिक चुकी जमीन की फर्जी दस्तावेजों से दोबारा कराई थी रजिस्ट्री

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़े के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 26 वर्ष पहले बेची जा चुकी जमीन को दोबारा बेचकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रामगोपाल यादव उर्फ ननकीदाऊ (58) निवासी जगदल्ला चांपा ने अपनी नाम दर्ज भूमि का सौदा कोटाडबरी निवासी गौकरण पटेल से छह लाख 350 रुपए में किया था। सौदे के दौरान 50 हजार रुपए नकद अग्रिम लिए गए, जबकि 5 लाख रुपए का भुगतान चेक के माध्यम से आरोपी और उसके पुत्र को किया गया। इसके बाद भूमि की रजिस्ट्री प्रार्थी की पत्नी के नाम करा दी गई। मामले में उस समय बड़ा मोड़ आया, जब नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान राजस्व अभिलेखों की जांच में पता चला कि यही जमीन आरोपी वर्ष 1996 में ही ग्राम कोसमंदा के एक व्यक्ति को बेच चुका था। उस समय नामांतरण नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि की दूसरी प्रति हासिल की और उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कर लाखों रुपये की ठगी कर दी। पीडि़त की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 286/2026 दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों से आरोपी की भूमिका प्रमाणित हुई। पुलिस ने किसान पुस्तिका सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर आरोपी रामगोपाल यादव उर्फ ननकीदाऊ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336, 338 एवं 340(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निकिता साहू, गोपी सिंह, रूकसाना बानों, आरक्षक मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, वीरेश सिंह तथा थाना चांपा के अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जमीन खरीदने वालों के लिए सबक

यह मामला दर्शाता है कि भूमि खरीदने से पहले केवल रजिस्ट्री ही नहीं, बल्कि राजस्व अभिलेख, पूर्व विक्रय इतिहास और नामांतरण की स्थिति का भी गहन परीक्षण करना आवश्यक है। छोटी-सी लापरवाही लाखों रुपए के नुकसान का कारण बन सकती है।

You Might Also Like

जमीन के खूनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

जीवनदीप समिति के फण्ड में गड़बड़ी: चहेतों की कर रहे भर्तियां, बीडीएम अस्पताल चांपा में मनमानी जारी

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रख कर किया चक्का जाम

सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठा है सांई कंप्यूटर, कलेक्टर से हुई शिकायत

10वीं की छात्रा के लिए डबल मर्डर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेल्पिंग हैंड्स क्लब का रक्तदान महाकुंभ से मिलेगी जरूरतमंद को मदद
Next Article श्रावण में शिवमय हुआ शहर: भव्य जल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

खबरें और भी है....

आम के लट्ठों से भरी वाहन पकड़ाई, वन विभाग जांच में जुटा
भारतमाला प्रोजेक्ट के ड्रोन सर्वे वीडियो में एलाइनमेंट विवाद की परतें खुलीं!
बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर
गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
अजय गुप्ता का निधन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आम के लट्ठों से भरी वाहन पकड़ाई, वन विभाग जांच में जुटा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?