NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला!, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का आरोप, शिकायत के बाद मचा बवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला!, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का आरोप, शिकायत के बाद मचा बवाल
रायगढ़

2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला!, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का आरोप, शिकायत के बाद मचा बवाल

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुपाकानी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। पंचायत के उपसरपंच बाबूलाल ने सरपंच और सचिव पर आश्रित ग्राम मांझी आमा में स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और सरकारी राशि के कथित गबन का आरोप लगाया है।
उपसरपंच बाबूलाल ने इस संबंध में लैलूंगा के राजस्व अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, मांझी आमा में सीसी रोड निर्माण के लिए 2,75,000 की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि निर्माण कार्य किए बिना ही पूरी राशि का आहरण कर लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई महीने पहले निर्माण के नाम पर बालू और सीमेंट मौके पर डाला गया था, लेकिन सडक़ का निर्माण शुरू नहीं हुआ। आरोप है कि बाद में वह बालू किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद दोबारा बालू गिराए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे ग्रामीणों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
उपसरपंच का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जांच कराई जाती, तो सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोका जा सकता था। उन्होंने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
हालांकि, इस मामले में सरपंच एवं सचिव का पक्ष सामने नहीं आया है। मगर अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

कीटनाशक के सेवन से महिला की मौत

स्कॉर्पियो ने दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति व बेटी गंभीर

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री

कुपाकानी बिरसिंघा जंगल में मंडरा रहा 32 हाथियों का दल

अचानक ब्लड बैंक का गिरा प्लास्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांतीय अध्यक्ष बनी अनीता नायक
Next Article हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?