NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, विधि से संघर्षरत दो बालक चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, विधि से संघर्षरत दो बालक चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में
जांजगीर चांपा

लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, विधि से संघर्षरत दो बालक चंद घंटों में पुलिस अभिरक्षा में

लूट की नीयत से सुनसान जगह पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, मोबाइल व पर्स लूटकर हुए थे फरार, घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से कोतवाली पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:05 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
2 Min Read

जांजगीर-चांपा। कचहरी चौक जांजगीर से शुरू हुई एक सनसनीखेज वारदात का जांजगीर-चांपा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों ने लिफ्ट मांगने के बहाने युवक की मोटरसाइकिल रुकवाई और सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक का मोबाइल और पर्स लूटकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम खोखरा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी रविवार की रात करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम खोखरा से चांपा की ओर जा रहा था। जांजगीर में कचहरी चौक के पास विधि से संघर्षरत दो बालकों ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक उन्हें बैठाकर आगे बढ़ा, लेकिन होंडा शोरूम के समीप सुनसान स्थान पर आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए और उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। घायल युवक राजेंद्र सूर्यवंशी ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे, कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता तथा साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर चश्मदीदों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तेज जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया। मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है तथा पुलिस घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

You Might Also Like

प्रदेश भर के दिव्यांगों ने राजधानी रायपुर में निकाला पैदल मार्च

एसपी के निर्देशन में घेराबंदी, अवैध शराब-गांजा बरामद

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही समूची कांग्रेस : शर्मा

शिवरीनारायण क्षेत्र में खुले में शराबखोरी रोकने आबकारी और पुलिस नाकाम

भारी विरोध के बीच देवरहा में चूना पत्थर खदान खोलने पूरी हुई जनसुनवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10.87 लाख रुपए की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
Next Article सीएम साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?