NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
रायगढ़

परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। परसदा का वॉटरफाल इन दिनों युवाओं के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। इसकी मनमोहक सुंदरता और रोमांचक माहौल बड़ी संख्या में युवकों को अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि, यहां पहुंच रहे कुछ युवक रोमांच की तलाश में अपनी जान जोखिम में डाल कर ऊंची पहाडियों से सीधे झरने में छलांग लगा रहे हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर केराझर के पास स्थित परसदा वाटर फॉल में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बरसात के मौसम में झरने की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित कर रही है, लेकिन खतरनाक स्टंट से हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो इन दिनों युवा पथरीली और फिसलन भरी चट्टानों पर चढकऱ करीब 30 से 40 फीट ऊंचाई से गहरे झरने में छलांग लगा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण चट्टानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के जोखिम भरे स्टंट पर चिंता जताई है। परसदा वाटर फॉल बरसात के दिनों में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाता है, जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो ऊंची पहाड़ी से पानी में कूदना कई मायनों में घातक हो सकता है। पानी की गहराई का सही अंदाजा न होना, पानी के भीतर छिपी चट्टानों से टकराने का खतरा, या अचानक किसी अवरोध से गंभीर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, झरने के पानी का बहाव भी कई बार अप्रत्याशित होता है, जो कूदने वाले को बहा ले जा सकता है या उसे गहरे पानी में खींच सकता है। ऐसे में एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। झरने के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। ताकि ऐसे जोखिम भरे कृत्यों को रोका जा सके। युवाओं को भी समझना होगा कि रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बुद्धिमानी नहीं है। उन्हें सुरक्षित तरीके से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।

वीडियो हो रहा वायरल

विगत दो-तीन दिन से बारिश थमने के बाद परसदा वाटरफाल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवा पहाड़ी की ऊंची चोटियों पर चढ़ कर नीचे पानी में छलांग लगा रहे हैं। ऐसे में अगर किसी पत्थर से टकराते हैं तो गंभीर रूप से घायल भी हो सकते हैं, साथ ही पानी का बहाव अगर अचानक बढ़ जाता है तो इसमें डूबने की भी संभावना है, ऐसे में यहां सुरक्षा का व्यवस्था होना चाहिए। वहीं पिछले साल यहां पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन इस बार अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं हुआ है, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है।

You Might Also Like

करंट लगने से 3 मवेशियों की मौत

गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त

नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल

76 वेंं गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने फहराया तिरंगा

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती का किया दैहिक शोषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
Next Article नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?