NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लूटी गई पूरी नगदी 1600 रू. सहित घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जप्त

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 31 जुलाई को प्रार्थी भोगी राम बंजारा, निवासी ग्राम करमीटिकरा फुलेता, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि वह अपने 12 नग बकरों एवं अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 नग बकरों को छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी-14 एमयू-0288 में लोड कर हाडीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री हेतु जा रहा था। वाहन में चालक भोला यादव, वेदप्रकाश बंजारा एवं डमरू यादव भी सवार थे।
दिनांक 31 जुलाई 2026 की प्रात: लगभग 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास पीछे से आई ब्रेजा कार क्रमांक सीजी-04 एमयू-7732 में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से 1,000 नगद लूट लिए। इसी दौरान पीछे आ रहे बकरी व्यापारी योगेश यादव एवं हेमंत यादव को भी रोककर उनसे 600 नगद लूट लिया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पतासाजी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की तलाश की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत यादव के कब्जे से 1,000 नगद तथा आरोपी राहुल खलखो के कब्जे से 600 नगद बरामद कर जप्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक सीजी-04 एमयू-7732 को भी विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरी बृजेश यादव ,प्रधान आरक्षक छविकांत पैकरा, आरक्षक सुशील तिर्की,निर्मल नाग पुस्तम यादव,दिलीप नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्रांतर्गत लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने सडक़ निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार

भारी बारिश से जशपुर जिले में तबाही

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व स्कूली वाहनों की हुई फिटनेस जांच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर
Next Article राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?