NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
रायगढ़

प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के जिला रायगढ़ प्रवास कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात बुधवार शाम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज,राम गोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली।
बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विवेचना की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीपी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है, लेकिन बदलते दौर की चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रोफेशनल, तकनीक आधारित एवं परिणाममुखी बनाना होगा।
बैठक में श्री गर्ग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के विभिन्न पैरामीटरों पर सभी राज्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। ऐसे में प्रत्येक जिले को अपने प्रदर्शन और डाटा की गुणवत्ता बेहतर करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों में 90 दिवस तथा अन्य सभी अपराधों में एफआईआर दर्ज होने के 60 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। सामान्य प्रकृति के अपराधों का अधिकतम आठ दिनों में निराकरण तथा जटिल मामलों में एसडीओपी के मार्गदर्शन से गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
आईजीपी ने कहा कि नवीन कानूनों के अनुरूप ई-साक्ष्य संकलन, ऑडियो-वीडियोग्राफी, सीसीटीएनएस में सभी आवश्यक प्रपत्रों की समय पर एंट्री, डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग तथा मेडिकल अनुरोध मेडलर (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के माध्यम से भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही न्यायालयीन पेशियों में पुलिस कर्मियों की समय पर उपस्थिति बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए श्री गर्ग ने स्पष्ट कहा कि एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की टालमटोल नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी स्वयं थाने में उपस्थित होने पर प्रत्येक वैधानिक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें। चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए श्सशक्त ऐपश् का अधिकतम उपयोग करने, आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों की सतत निगरानी रखने तथा जमानत पर छूटे अपराधियों द्वारा दोबारा अपराध करने पर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश होने के बाद वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में विलंब न हो तथा शून्य मर्ग दर्ज होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को तत्काल सूचना दी जाए ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित रह सकें। एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर अधिकारियों एवं विवेचकों का प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को आश्वस्त किया कि रायगढ़ पुलिस उनके सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ पालन करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, नवीन कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगा।

You Might Also Like

भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण-सीएम साय

केलो नदी की सफाई के लिए उतारा गया पोकलेन

दो बागियों ने पार्टी नेताओं के लिये खड़ी की मुसीबत

कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री

महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
Next Article दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?