NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
रायगढ़

ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा गर्डियन एंड गाइड स्कूल परिसर, धनुआडेरा में एक विशाल पौधरोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में समिति के सदस्यों ने अपने परिवारों एवं बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा अनेक स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल बनाया।
कार्यक्रम में डॉ. निर्मल मल्लिक, सिद्धांत मोहंती, लोकनाथ देव, गंगेश पाणिग्रही, सुनील मोहंती, दीपक दास, ब्रजकिशोर सामल, किशोर साहू, देबब्रत साहू, रतिकांत परिड़ा, कवि पलई, अश्विनी मोहंती, अश्विनी पांडा, मनोरंजन परिड़ा, अनिरुद्ध दास तथा विष्णु चरण भोई सहित अनेक सदस्य, उनके परिवार एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विशाल वृक्ष बनाना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि प्रकृति संरक्षण के संस्कार बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
समिति की ओर से द्रौपदी फाउंडेशन, रायगढ़ का इस अभियान हेतु 250 पौधे उपलब्ध कराने तथा पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। फाउंडेशन के सभी समर्पित सदस्यों एवं कर्मचारियों के योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
समिति ने विशेष रूप से सुनील रामदास के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की, जिनके उदार सहयोग, प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पण एवं मातृभूमि को अधिक हरा-भरा बनाने के अथक प्रयासों ने इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
साथ ही, गर्डियन एंड गाइड स्कूल की प्राचार्या एवं निदेशक श्रीमती तृप्ति अग्रवाल तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने, वृक्षारोपण अभियान के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए समिति ने विशेष धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया।
समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन से जुडऩे का आह्वान किया।

You Might Also Like

खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक चालक की मौत

सर्प दंश से महिला की मौत

फेसबुक से दोस्ती कर लूट ली पड़ोसी महिला की आबरू

राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित रहा पूज्य अघोरेश्वर का जीवन

बाल विवाह रोकथाम पर प्रशासन की सख्ती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
Next Article प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?