NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योजनाओं का लाभ लेने किसानगण एग्रीस्टेक में पंजीयन जरूर कराएं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > योजनाओं का लाभ लेने किसानगण एग्रीस्टेक में पंजीयन जरूर कराएं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
सारंगढ़

योजनाओं का लाभ लेने किसानगण एग्रीस्टेक में पंजीयन जरूर कराएं : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

भूमिधारक एवं संयुक्त खातेदार किसानों से शीघ्र एग्रीस्टेक पंजीयन कराने कलेक्टर की अपील

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी किसानों से अपील किया है कि वे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टेक (फार्मर रजिस्ट्री ) योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक प्रत्येक किसान की एक विशिष्ट डिजिटल किसान आईडी है, जिसमें भूमि, फसल एवं अन्य आवश्यक कृषि संबंधी जानकारी सुरक्षित रहती है। भविष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ इसी किसान आईडी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा, इसलिए पंजीयन जरूर करें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में एग्रीस्टेक पंजीयन का कार्य निरंतर प्रगति पर है, जो किसान वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र नहीं हैं, यदि वे भूमिधारक हैं, तब भी उनके लिए एग्रीस्टेक कराना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से संयुक्त खातेदार (जॉइंट ख़ाता ) किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संयुक्त खाते के सभी भूमिधारक सदस्यों का एग्रीस्टेक होना आवश्यक है। यदि संयुक्त खाते के किसी भी सदस्य का एग्रीस्टेक नहीं होगा, तो धान विक्रय में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टेक महत्वपूर्ण होगा। इसलिए किसान अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें और अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विभाग, पटवारी, संबंधित सहकारी समिति अथवा निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। कलेक्टर ने जिले के सभी किसान भाई-बहनों से समय रहते एग्रीस्टेक पंजीयन पूर्ण कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं धान उपार्जन का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त किया जा सकेगा तथा जिले में डिजिटल कृषि व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

You Might Also Like

सारंगढ़ में श्रम विभाग द्वारा किया गया विविध कार्यक्रम

महिला दिवस पर संपन्न हुआ जिला स्तरीय महिला खेलकूद कार्यक्रम

जर्जर सडक़ों का जवाब दे भाजपा सरकार : लहरे

जम्मू के किश्तवाड में दर्दनाक हादसा

सूरज जैसा बनना है तो सूरज जैसा तपना होगा : डॉ कन्नौजे कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
Next Article बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?