NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
रायगढ़

मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:31 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया। मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई। रोज की तरह श्रमिक प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू इसकी चपेट में आकर झुलस गए।हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

You Might Also Like

रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधरनगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी

101 मातृ शक्तियों द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन 01 अगस्त से

देश की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री में 1143 करोड़ का निवेश से टेक्नॉलाजी में छत्तीसगढ़ का बजेगा डंका : ओपी चौधरी

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर-वित्त मंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
Next Article प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?