NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूल है जीवन की असली पाठशाला सिखाती है जीवन का मूल्य व महत्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्कूल है जीवन की असली पाठशाला सिखाती है जीवन का मूल्य व महत्व
रायगढ़

स्कूल है जीवन की असली पाठशाला सिखाती है जीवन का मूल्य व महत्व

रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा ने बांटी पठन सामग्री व लगायें पौधे, शिक्षा से ही आता है जीवन में सार्थक बदलाव : मुख्य अतिथि रामचंद्र शर्मा

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ ने अपने समाजसेवी कार्यों का एक ओर सोपान तय किया संस्था ने आज शासकीय ललित स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों को कॉपी, पेंसिल बॉक्स एवं चॉकलेट का वितरण किया एवं स्कूल प्रांगण में वृहद पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया इस शिक्षा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा जी थे संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने उनका परिचय देते हुए कहा एक पुलिस अधिकारी के संस्कारों में शिक्षा की धडक़न ने रामचंद्र शर्मा को कडक़ आफिसर से शिक्षाविद बना दिया जिसने संस्कार पब्लिक स्कूल जैसी सफल संस्था की स्थापना की ओर उनके मोटिवेशन से आज कई लोग सरकारी पदों पर देश की सेवा कर रहे आज उनके जैसी हस्ती हमारे बीच है जिनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है इस के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने दुपट्टा व पौधा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुवात बच्चो के साथ गायत्री मंत्र से हुई ? तत्पश्चात बच्चों के मध्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया एवं प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए शाखा की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने उन्हें लगन से पढ़ाई करने, गलत संगति व व्यसन से दूर रहने तथा जीवन में संस्कारी एवं अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र शर्मा ने उत्कृष्ट समाजसेवी कार्यों के लिए मारवाड़ी महिला शाखा को साधुवाद देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने संस्था को आगे भी इसी तरह समाज सेवा में योगदान देते रहने के लिए प्रेरित किया ?श्री शर्मा ने कहा, शिक्षा से ही जीवन में सार्थक बदलाव आता है और देश तथा समाज में विकास का पथ प्रशस्त होता है। स्कूल वह पाठशाला है जो हमें जीवन का असली मूल्य एवं महत्व सिखाती है। संस्था ने बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित करने का जो अनुकरणीय कार्य किया है, उससे समाज के सामने एक आदर्श मानदंड स्थापित होगा इसके लिए संस्था की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
मारवाड़ी युवा मंच महिला संस्कृति शाखा रायगढ़ निरंतर जनहित एवं सामाजिक कार्यों के कारण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। महज 9 माह के अल्प कार्यकाल में संस्था ने कई उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं, जिससे इसे रायगढ़ की अग्रणी समाजसेवी संस्थाओं में खड़ा कर दिया है। कार्यक्रम में संस्था की दीप्ति गुप्ता, शालू गोयल,मधु गुप्ता, राखी गुप्ता,पपल अग्रवाल,दीपिका अग्रवाल, रेखा जैन, ऋ तु अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, नेहा बोडिया, अनीता अग्रवाल, अनु संथालिया,प्रीति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं और पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। स्कूल की प्राचार्या ने आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था एवं मुख्यातिथि को धन्यवाद दिया।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में एकता पैनल की होगी प्रचंड जीत

मांगलिक भवन की खाली भूमि पर अवैध कब्जा की आशंका

आरपीएफ पोस्ट में आयोजित हुआ मजिस्ट्रेट कोर्ट

केआईटी को कभी भी आ सकती है आखिरी हिचकी

नेशनल लोक अदालत में 7 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छात्राओं के सभी सुविधाओं का ध्यान रखती है हमारी सरकार : विकास केडिया
Next Article सरायपाली गेरवानी स्कूल में हुआ विशाल वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?