NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तकनीकी त्रुटियों के बीच वेतन कटौती नहीं होगी स्वीकार, डीपीआई के आदेश पर शिक्षकों का ऐतराज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तकनीकी त्रुटियों के बीच वेतन कटौती नहीं होगी स्वीकार, डीपीआई के आदेश पर शिक्षकों का ऐतराज
जशपुरनगर

तकनीकी त्रुटियों के बीच वेतन कटौती नहीं होगी स्वीकार, डीपीआई के आदेश पर शिक्षकों का ऐतराज

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। वीएसके ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों का वेतन आहरित करने तथा कम उपस्थिति पर वेतन कटौती संबंधी डीपीआई के निर्देश का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक ऐप की तकनीकी खामियां दूर नहीं होतीं और विद्यालयों के उपस्थिति पंजी का भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता तब तक किसी भी शिक्षक का वेतन रोकना या काटना पूरी तरह अनुचित है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में वीएसके ऐप में लोकेशन, नेटवर्क और समय पर उपस्थिति दर्ज न होने जैसी गंभीर तकनीकी समस्याएं बनी हुई हैं। कई शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचने के बावजूद ऐप में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में केवल ऐप के आधार पर वेतन कटौती का आदेश न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति पंजी में ऑफलाइन उपस्थिति का कोई महत्व नहीं रह गया है? जब प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर रहा है, तो उसके सत्यापन के बिना केवल ऐप के आधार पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। एसोसिएशन ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों ने निजी डेटा सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के बावजूद अपने निजी मोबाइल में वीएसके ऐप इंस्टॉल किया है। संगठन का स्पष्ट मत है कि यदि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू करनी ही है तो पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की समान व्यवस्था लागू की जाए। जशपुर जिला इकाई के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल रावत, एल.डी. बंजारा, जयेश सौरव टोपनो एवं जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने शासन से मांग की है कि वे बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोधी नहीं हैं, लेकिन तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण ऐप के आधार पर वेतन कटौती का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालयों के उपस्थिति पंजी का भौतिक सत्यापन कराया जाए और पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि वीएसके ऐप की तकनीकी खामियां दूर किए बिना वेतन कटौती का आदेश वापस नहीं लिया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

You Might Also Like

सशक्त जशपुर अभियान के तहत बरांगजोर में शिविर का आयोजन

फरार गौ तस्कर जांजगीर से गिरफ्तार

डंडगाव में पुलिस ने घेराबंदी कर मारा छापा, गौ-तस्कर गिरफ्तार

किराए पर म्यूल अकाउंट देकर लोगों से ठगीकरने वाले आरोपी को चेन्नई से पकडक़र लाई जशपुर पुलिस

सीएम साय का बेहतर सुशासन स्थापित करने के वादे पर जनता की लगी मुहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चलती ट्रेन में चढऩा-उतरना जानलेवा हो सकता है : सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें
Next Article सब्जी बनाने से मना किया तो हैवान बना पति, लात-घूंसों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?