NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव है’ : बी.के. पीयूष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव है’ : बी.के. पीयूष
बिलासपुर

‘माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव है’ : बी.के. पीयूष

‘स्वयं को बेहतर बनाइए, राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दीजिए’ : सीएमडी दुहन, एसईसीएल में ‘माइन सेफ्टी एंड माइंड सेफ्टी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

lochan Gupta
Last updated: July 28, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta July 28, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में ‘सुरक्षित मन, सुरक्षित खदान’ विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अभियान ‘पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों के मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक कार्य संस्कृति तथा सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास एवं कार्यस्थल पर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एसईसीएल – इनर एक्सीलेंस सीरीज़’ का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसईसीएल एवं ब्रह्माकुमारीज़ के साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स विंग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन रहे। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ के साइंटिस्ट्स, इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बी.के. पीयूष भाई उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, ब्रह्माकुमारीज़ से बीके मंजू दीदी सहित मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता बी.के. पीयूष भाई ने कहा कि ‘माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी खदान की वास्तविक सुरक्षा केवल आधुनिक तकनीक और मशीनों से नहीं, बल्कि वहां कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के संतुलित एवं सकारात्मक मन से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सकारात्मक सोच, वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने, स्मार्ट वर्क, सौ प्रतिशत समर्पण तथा नियमित मेडिटेशन को सुरक्षित एवं उत्पादक कार्य संस्कृति का आधार बताया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा, ‘स्वयं को बेहतर बनाइए, राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दीजिए।’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए पूर्ण निष्ठा, सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ‘एसईसीएल – इनर एक्सीलेंस सीरीज़’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही आयोजित विशेष मेडिटेशन सत्र में प्रतिभागियों को मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया।

You Might Also Like

अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का गोरखपुर दौरा

वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में एसईसीएल का कोयला उत्पादन 41 मिलियन टन के पार

प्लेटफॉर्म पर भटक रहा पांच वर्षीय बच्चे को सुरक्षित परिवार से मिलाया

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ आज

बिलासपुर मंडल द्वारा अंतर विद्यालय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता स्वरनाद का भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली गिरने 4 लोगों की मौत, 5 घायल
Next Article चलती ट्रेन में चढऩा-उतरना जानलेवा हो सकता है : सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें

खबरें और भी है....

50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
निगमायुक्त ने खुद खड़े रहकर कराई सफाई, नालों से निकला 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली प्लास्टिक कचरा
प्रेमी की हत्या, युवती को उम्रकैद
बाबा प्रियदर्शी राम के आध्यात्मिक वचनों से आया समाज में बदलाव
उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?