NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर व्यास ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर की व्यापक समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर व्यास ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर की व्यापक समीक्षा
जशपुरनगर

कलेक्टर व्यास ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर की व्यापक समीक्षा

शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पाठ्यपुस्तकों के वितरण, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्मार्ट क्लास तथा जश लर्न कार्यक्रम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा एवं सभी विकास खंडों के बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति बिना किसी वैध कारण के दर्ज नहीं होगी, उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से इसकी निगरानी करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन विद्यालयों में अब तक पाठ्यपुस्तकों का वितरण नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया बाधित न हो। साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों की अपार आईडी तत्काल तैयार करने के हेतु भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के पालकों से नियमित संपर्क स्थापित कर उनकी अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी लेकर उन्हें पुन: विद्यालय से जोडऩे के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र समय पर बनवाने हेतु आवश्यक सहयोग करने , सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निर्धारित समय-सीमा में साइकिल वितरण पूर्ण करने तथा अन्य छात्रहितकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण पद्धति से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रोचक तरीके से मिलेगी। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध सभी डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके।

जश लर्न कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना

बैठक में जिले की अभिनव शैक्षणिक पहल जश लर्न कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के यूथ इंपैक्ट इंडिया के कंट्री हेड श्री रोहन भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के संचालन, उपलब्धियों तथा विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए शिक्षा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया। कलेक्टर श्री व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुनकुरी विकासखंड की शिक्षिका श्रीमती अनीता एक्का से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और कहा कि उनका प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर ने कहा कि जश लर्न कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग जैसी मूलभूत गणितीय दक्षताओं में सक्षम बनाना है, जिन्हें इन विषयों को समझने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रतिबद्धता और नवाचारपूर्ण प्रयासों से अधिकाधिक विद्यार्थी इन आधारभूत दक्षताओं में निपुण बन सकेंगे, जिससे उनकी आगे की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार होगी।

You Might Also Like

बाईक चोर गिरोह का जशपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़

वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पकृति के बीच सुंदर वादियों और एडवेंचर का पर्यटक उठा रहे आनंद

सीएम साय की मजबूत नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति

भारत माला परियोजना टागरगांव सडक़ निर्माण का भूमि पूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांधीधाम स्टेशन के जगह गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी भुज-शालीमार एक्सप्रेस
Next Article पतरापाली वार्ड क्रमांक 44 में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?