रायगढ़। खेलो इंडिया एथलीट ज्ञानेश्वरी यादव को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन की वजह से रजत पदक मिलने पर विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा आपका यह संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ओपी ने कहा देश की बेटी पर सभी को गर्व है। ज्ञानेश्वरी यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।



