NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायगढ़

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta July 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय, रायगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रनिर्माण, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने भारत को रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सदैव युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा कि डॉ. कलाम का विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के रूप में साकार होने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गुलाम रहमान खान,वंदना बोध ने भी कलाम जी के जीवन से जुड़े बातों को बताया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, जिला महामंत्री जतिन साव,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन, हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्या मेहरून निशा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा साहिल मनियार एवं सतनाम सिंह पोथीवाल, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक अरोरा, जिला उपाध्यक्ष आशिया बानो, नगर मंडल महामंत्री नियाज़ खान, शोध एवं नीति प्रभारी वंदना बोध, युवा मोर्चा जूटमिल मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन, अंकित मिश्रा, विजय दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ हुआ।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सर्वांगीण प्रगति की दिशा में तेजी से अग्रसर- सांसद राधेश्याम राठिया

होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

सुख-दु:ख के साथी ‘विप्र परिवार’ का ऑनलाइन भाषा शिक्षण कार्यक्रम का सितम्बर में होगा शुभारंभ

आईपीएस हिमांशु गुप्ता ने 33 वर्ष पूर्व की थी एआई के भविष्य की परिकल्पना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व मंच पर चमका भारत का गौरव : वित्त मंत्री चौधरी
Next Article हैंगझोउ में गूंजा भारत का डंका: ईशा के गोल्ड और मनु के ब्रॉन्ज ने रचा इतिहास : ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मुआवजा के पैसे से शराब खोरी पड़ा महंगा, पति को उतारा मौत के घाट
गंधरी पुलिया में बाइक सवार नाले में घुसा
विद्युत तार से हुकिंग कर जंगली सुअर का शिकार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?