NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत
छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत

लोकल छोड़ सुपरफास्ट में बैठने के लिए दौड़ा, चढ़ते समय फिसला पैर

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय बैलेंस बिगडऩे से यात्री ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर भी कट गया। हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, संदीप कुमार सिन्हा रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास रेलवे का मासिक पास था। वे अक्सर ट्रेन से ही रायपुर आना-जाना करते थे।
जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी। इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना होने लगी। इसी बीच संदीप कुमार सिन्हा ने लोकल ट्रेन छोडक़र एक्सप्रेस ट्रेन पकडऩे का फैसला किया। वे तेजी से दौडक़र चलती ट्रेन में चढऩे लगे, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया। बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वहीं, ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। देखते ही देखते उनका पैर फिसल गया, वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने उन्हें ट्रैक से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों से हुई। वे ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी भेजा। हादसे के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर चलती ट्रेन में चढऩे के खतरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रेलवे लगातार यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी हालत में चलती ट्रेन में चढऩे या उतरने की कोशिश न करें। कुछ सेकंड बचाने की कोशिश कई बार पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। यह हादसा भी उसी लापरवाही का नतीजा है। रेल पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश के दौरान संतुलन बिगडऩे से यह हादसा हुआ। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

कारोबारियों के 10 ठिकानों पर आईटी की रेड

एमपी के गिरोह ने बनाया फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप

नानक व मुकेश बंसल पर 11 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

महतारी-बहिनी मन अपन खाता चेक करव- सीएम साय

20 साल पुरानी रंजिश का हुआ अंत, पुलिस और ग्रामीणों की पहल से गले मिले दोनों परिवार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article द्वितीय मंडलीय रनिंग मीटिंग में रनिंग स्टाफ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
Next Article कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को आएंगे रायपुर

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?