रायगढ़। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर का वर्ष 2026-27 का 16वां भव्य शपथ ग्रहण समारोह विगत गुरुवार 24 जुलाई को शहर के गेलेक्सी मॉल में उत्साह और पारिवारिक माहौल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजी रोटेरियन आलम सिंह रुपरा, विशिष्ट अतिथि एजी रोटेरियन आशीष अग्रवाल व फर्स्ट लेडी डिस्ट्रिक्ट रोटेरियन हरपाल रुपरा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से प्रारंभ
पूर्व सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीजी रोटे. आलम सिंह रूपरा, विशिष्ट अतिथि एजी रोटे. आशीष अग्रवाल एवं फर्स्ट लेडी डिस्ट्रिक्ट रोटे. हरपाल रूपरा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वहीं इस अवसर पर क्लब संस्थापक रोटे. पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी,अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल,सचिव रोटे. गिरधर खेमका, कोषाध्यक्ष रोटे. उत्पल जायसवाल एवं पूर्व सचिव रोटे. नयन अग्रवाल विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे।
वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन
शपथ ग्रहण के भव्य समारोह में अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल ने विगत वर्ष 2025-26 की सामाजिक गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण और सेवा कार्यों की जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यों की सराहना की। इसी तरह मुख्य अतिथि डीजी रोटे. आलम सिंह रूपरा ने क्लब के सेवा कार्यों की बेहद सराहना करते हुए सभी सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ रोटरी के सभी सदस्यगण बेहतर ढंग से सामाजिक कार्यों को नव्यता दे रहे हैं। जिससे समाज के लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं। यह बड़े ही हर्ष की बात है। सेवा कार्य में यूँ ही सभी मिलकर योगदान दें। जिससे समाज व देश का हित हो।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का क्लब के सदस्यों ने गुलदस्ता एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं इंट्रैक्ट क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के बच्चों ने तिलक लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
नवीन पदाधिकारियों और सदस्यों ने ली शपथ
कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के नवीन अध्यक्ष – रोटे. मनीष जायसवाल, नवीन सचिव रोटे. गिरधर खेमका व नवीन कोषाध्यक्ष – रोटे. उत्पल जायसवाल ने शपथ ली। इसी तरह क्लब में चार नवीन सदस्य डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. प्रकाश चेतवानी, सीए शुभम अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल को बैज पहनाकर सदस्यता प्रदान की गई और क्लब में आत्मीय स्वागत किया गया।
सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे
शपथ ग्रहण के पश्चात क्लब संस्थापक रोटे. पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्य पारिवारिक भाव के साथ सामाजिक जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य है कि हमारे हर कार्य का सुखद प्रतिफल समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।इसी तरह अध्यक्ष रोटे. मनीष जायसवाल ने भी विश्वास दिलाया कि नई टीम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव गिरधर खेमका व कोषाध्यक्ष उत्पल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटे. उमेश थवाईत, पूर्व सचिव नयन अग्रवाल, पूर्व सचिव रोटे. सूरज जायसवाल,सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता, मनीष अग्रवाल, साहेब सिंह हाजरा, सुबोध खीरवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, प्रमोद पटेल, मोनिका ईजारदार, पूरन पटेल, मनोज बेरीवाल, अशोक मित्तल, दिलीप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय बेरीवाल, बबलू जायसवाल, गोरख चंद्रा, प्रकाश मसंद, बलबीर टूटेजा सहित क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी व राकेश डेनियल ने किया।



