NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ग्राम कोटवार नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, सरिया तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

सरिया-बरमकेला। आज रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे सरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू के विरुद्ध हाल ही में ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में ग्राम कोटवार नियुक्ति में की गई अनियमितता पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ चर्चा करते हुए मौके पर ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू को दूरभाष पर चर्चा करके आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया। बता दें कि ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में हुई ग्राम कोटवार की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार द्वारा नियुक्ति के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए भारी अनियमितता बरती गई। इससे अभ्यर्थियों और ग्रामीणों में असंतोष का माहौल है। आरोप है कि पात्रता एवं निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन नहीं किया गया,जिससे नियुक्ति की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होना लाजिमी हैं। प्रभावित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा नियुक्ति प्रक्रिया की पुन: समीक्षा की मांग की है। इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा सोशल मीडिया के प्रभारी चूड़ामणि पटेल,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही,वरिष्ठ नेता गजपति डनसेना,सरपंच प्रतिनिधि टेकलाल सिदार,उप सरपंच दिनेश कुमार डनसेना,ग्राम पटेल एवं पंच बलभद्र पटेल, गोविन्द चौहान,आशीष कुमार सिदार समेत अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनदर्शन से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होती है : चूड़ामणि पटेल

भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक चूड़ामणि पटेल ने कहा है कि जनदर्शन आम नागरिकों और क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री ओपी चौधरी जी के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है जिससे उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया तेज होती है। श्री पटेल ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की संवेदनशील कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि जनदर्शन मंत्री की जनकल्याणकारी एवं जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है। जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे रखकर समाधान की अपेक्षा रखते हैं।

You Might Also Like

सुभाष नगर बंगाली कालोनी में विराजी मां काली

अग्रोहा भवन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाडिय़ों ने किया कमाल

प्रेम संबंध के चलते बीएससी की छात्रा ने लगाई फांसी

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिताजी को आर एस एस के विभाग प्रचारक व शहर के गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सच्चा नेतृत्व षक्ति प्रदर्शन नहीं, जिम्मेदारी निभाने और अपने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना है: शर्मा
Next Article बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?