NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ
रायपुर

विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ

डिप्टी सीएम के रूप में अरूण साव और विजय शर्मा ने ली शपथ, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं व कई राज्यों के सीएम हुए शामिल

lochan Gupta
Last updated: December 14, 2023 1:52 am
By lochan Gupta December 14, 2023
Share
9 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आज एक भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया। साय के अलावा उपमुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव और विजय शर्मा ने शपथ ग्रहण किया है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय रामदास आठवाले, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित महत्वपूर्ण अतिथि मंच पर मौजूद रहे। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार की वापसी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर भी काफी महत्वपूर्ण है। वे दो बार केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ा और उन्होंने तत्कालीन मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर को 40 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव ने शपथ ली है। वे बिलासपुर सांसद के रूप में वर्तमान छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।
ऐतिहासिक भीड़
शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्यों से भी लोग शामिल हुए। पड़ोसी राज्य झारखंड के कई जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक पल कर साक्षी बने। इसके साथ ही साथ सरगुजा संभाग जहां भारतीय जनता पार्टी ने पूरी 14 की 14 सीटें जीती हैं वहां की जनता भी उपस्थित रही। बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, धमतरी, गरियाबंद और राजधानी रायपुर के लोगों की भीड़ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने।
जय श्रीराम-भारत माता की जय नारे गंूजते रहे : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आज सुबह से राजधानी रायपुर पहुंचते रहे। साइंस कालेज मैदान में आयोजित समारोह में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों के समर्थक बीच-बीच में भारत माता की जय और जय श्रीराम का नारा बुलंद करते रहे। लोगों मेंं इस दौरान एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। लोग यहां बेसब्री से शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे थे। मंच में जैसे ही पीएम श्री मोदी पहुंचे लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया।
संतों ने दिया आशीर्वाद
संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में हुआ कार्य सफलता से संपन्न होता है। आज शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया। साधु संतों की उपस्थिति ने वातावरण को गरिमामय कर दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर लोक में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय में किया कार्यभार ग्रहण

विष्णुदेव साय ने आज अपने शपथ ग्रहण उपरांत मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यभार ग्रहण के उपरांत राजधानी रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचने पर उनकी मां, धर्मपत्नी सहित परिजनों ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का किया पुण्य स्मरण

निजी जीवन में बेहद धार्मिक श्री साय ने आज के शुभ अवसर पर घर में देवी-देवताओं की पूजा भी सपरिवार की। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण एटीएम चौक अवंति विहार में किया। छत्तीसगढ़ के गठन के पीछे अटल जी की बड़ी भूमिका थी। श्री साय ने आज इस महत्वपूर्ण दिन श्री अटल जी का पुण्य स्मरण किया ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माण के पीछे की अटल जी की मंशा को अपने कार्यकाल में निरंतर पूरा करने की दिशा में कार्य करते रहें। इसके पश्चात वे जयस्तंभ चौक पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद वीरनारायण सिंह ने 1857 के संग्राम में छत्तीसगढ़ के लोगों के देश प्रेम की अभिव्यक्ति की थी। बिंझवार जाति के इस आदिवासी महानायक का पुण्य स्मरण भी उन्होंने शपथ ग्रहण के पूर्व किया। सभास्थल में शपथ लेने से पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा में नारा दिया था कि हमने ही बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। छत्तीसगढ़ को संवारने की जिम्मेदारी श्री साय को मिली है। प्रधानमंत्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक दशक में अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारा है। मुख्यमंच पर बने बैकड्राप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को अंकित किया गया था। आज हुए शपथ ग्रहण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नये युग की शुरूआत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने कार्यभार संभाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री साव और श्री शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

महादेव सट्टा ऐप केस : के.के. से जुड़े तार

मुख्यमंत्री साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया सम्मान

व्हीआईपी गाड़ी से सीएम हाउस में पिस्टल लेकर घुसा युवक

बस्तर को रेल से जोडऩे की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी

रेलवे ट्रैक पर मिली सिर धड़ से अलग लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महादेव एप का आरोपी रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार
Next Article हिंडालको इंडस्ट्रीज गारे पेलमा ने किया सुपोषण मेला का आयोजन

खबरें और भी है....

एनटीपीसी लारा के रक्तान शिविर में १०५ युनिट ब्लड हुआ कलेक्ट
पुरानी गाडिय़ों के नंबर नए वाहन में ट्रांसफर हो सकेंगे
13 जुलाई को कांग्रेस-बीजेपी विधायक दल की बैठक
गारे-पेलमा महाजेनको कोल माईंस संचालन के लिए तैयार
पीडी कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर अभाविप ने खोला मोर्चा

Popular Posts

एनटीपीसी लारा के रक्तान शिविर में १०५ युनिट ब्लड हुआ कलेक्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?