NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर के नाम पर 70 हजार की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर के नाम पर 70 हजार की ठगी
रायपुर

क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर के नाम पर 70 हजार की ठगी

इंस्टाग्राम-विज्ञापन के झांसे में आया पीडि़त

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:05 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम पर दिखे एक विज्ञापन के जरिए क्रेडिट कार्ड से पैसे खाते में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर ठगी की गई है। ठगों ने पहले पीडि़त से 50 हजार रुपए जमा करवाए। इसके बाद रकम वापस करने का लालच देकर 20 हजार रुपए और ट्रांसफर करा लिए। इस तरह कुल 70 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी के बाद पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़त की पहचान डूंडा निवासी अनिल कुल्हाडिय़ा (42) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। मुजगहन पुलिस के अनुसार, डूंडा निवासी अनिल कुल्हाडिय़ा (42) ने थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। इसमें क्रेडिट कार्ड से सीधे बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर भरोसा कर अनिल ने 50 हजार रुपए जमा कर दिए। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर 24 घंटे के भीतर पूरी रकम वापस करने का भरोसा दिलाया। कुछ समय बाद आरोपियों ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए कहा कि पूरी राशि एक साथ ट्रांसफर नहीं हो सकती। इसके बाद आंशिक भुगतान की प्रक्रिया के नाम पर उनसे 20 हजार 500 रुपए और जमा करा लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो अनिल को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुजगहन थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक ऑफर, आसान लोन या क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर जैसे विज्ञापनों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले वेबसाइट और संबंधित संस्था की पूरी जांच जरूर करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

You Might Also Like

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि

शिवाजी जयंती पर कुनबी समाज ने निकली शोभायात्रा

‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर बढ़ता नया रायपुर

पुलिसकर्मी के बेटे की बिजली गिरने से मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ रेलवन ऐप
Next Article कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया : गुरु पासवान

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?