NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया : गुरु पासवान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया : गुरु पासवान
रायपुर

कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया : गुरु पासवान

भाजपा देश में मनाएगी संत रविदास की 650वीं जयंती

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने रायपुर में कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है। इसलिए उसे सामाजिक न्याय और संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बाबू जगजीवन राम जैसे नेताओं को भी सम्मान नहीं दिया। यूसीसी के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, इसका विरोध करने वाले समानता, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के भी विरोधी हैं। यह बातें उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। दरअसल पासवान संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के कार्यक्रम को लेकर आयोजित कार्यशाला में पहुंचे थे।
गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि, कांग्रेस आज दलितों की बात करती है, लेकिन उसने कभी संत रविदास के विचारों और उनके योगदान को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली पर बना स्मारक क्या कांग्रेस ने बनाया? हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बने मंदिर और मध्य प्रदेश के सागर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे भव्य स्मारक क्या कांग्रेस की देन हैं? उन्होंने कहा कि यह काम भाजपा सरकारों ने कराया है। पासवान ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र के दलित नेता चंद्रशेखर चव्हाण (जिनका उन्होंने उल्लेख किया), हरियाणा की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम जैसे नेताओं का अपमान किया। कांग्रेस का इतिहास दलित नेताओं को सम्मान देने का नहीं, बल्कि उन्हें अपमानित करने का रहा है। इसी वजह से कांग्रेस को सामाजिक न्याय और संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हुए पासवान ने कहा कि, यूसीसी राजनीति का नहीं, बल्कि संविधान का विषय है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में शामिल है। जो लोग समानता, सामाजिक न्याय और संविधान की बात करते हैं, उन्हें ष्टष्ट का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो ष्टष्ट का विरोध करता है, वह समानता, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच का भी विरोध करता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत यात्रा, जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने 650 साल पहले समाज में समरसता, समानता और भेदभाव खत्म करने का संदेश दिया था।
भाजपा उनके विचारों को देश के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेगी। पासवान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन भी है। पार्टी का लक्ष्य समाज में एकता, सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल जाति के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा समाज को जोडऩे और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

You Might Also Like

जिम में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही लोगों को छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ

शराब घोटाला मामले में ईडी का छापा, बार संचालक के ठिकाने पर घुसी टीम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर के नाम पर 70 हजार की ठगी
Next Article सीए ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी, पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 2 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?