NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद : बरसात में भी नदी में उतारे ट्रैक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेत माफियाओं के हौसले बुलंद : बरसात में भी नदी में उतारे ट्रैक्टर
रायगढ़

रेत माफियाओं के हौसले बुलंद : बरसात में भी नदी में उतारे ट्रैक्टर

जलस्तर बढऩे से बीच धारा में फंसा ट्रैक्टर

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:05 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरसात के मौसम और मांड नदी के बढ़ते जलस्तर के बावजूद रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे जान जोखिम में डालकर नदी के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली उतार रहे हैं। ताजा मामला कूड़ेकेला-बंगरसूता पुल के पास का है, जहां अवैध रूप से रेत लोड कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नदी का जलस्तर बढऩे से बीच धारा में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक नदी से रेत निकालकर ट्रॉली में भर रहा था, तभी बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से बढऩे लगा। देखते ही देखते ट्रैक्टर और ट्रॉली बीच धारा में फंस गए। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन ट्रॉली नदी के बीच ही फंसी रह गई। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बरसात के दौरान नदी में किसी भी प्रकार के खनन कार्य पर प्रतिबंध और सुरक्षा संबंधी नियम लागू रहते हैं। इसके बावजूद खुलेआम ट्रैक्टर उतारकर रेत का अवैध उत्खनन किया जाना नियमों की खुली अनदेखी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण रेत माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो यह लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में बारिश और नदी के उफान के बीच भी मांड नदी से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार बेखौफ जारी है? क्षेत्रीय जनता प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

You Might Also Like

किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा

रायगढ़ की महिला किसान गायत्री पैंकरा को मिला ‘फसल विविधीकरण चैंपियन अवॉर्ड’

मारपीट मामले में फरार आदतन बदमाश पकड़ाया

युवक के खुदकुशी करने के मामले में आया नया मोड़

समाधान शिविर में 341 आवेदनों का हुआ निराकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा चपले मंडल की बैठक संपन्न
Next Article प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, 26 जुलाई को रायपुर में सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?