NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर एसपी बने ‘निक्षय मित्र’ : टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया समाज सेवा का संदेश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर एसपी बने ‘निक्षय मित्र’ : टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया समाज सेवा का संदेश
सारंगढ़

कलेक्टर एसपी बने ‘निक्षय मित्र’ : टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया समाज सेवा का संदेश

जिला अधिकारियों, समाजसेवियों ने की 301 टीबी मरीजों का सहयोग

lochan Gupta
Last updated: July 23, 2026 12:03 am
By lochan Gupta July 23, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सक्षम और जिम्मेदार नागरिकों की 6 माह तक 500 रुपये का टीबी मरीजों को आर्थिक सहयोग से देश और जिले को तपेदिक, टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित अन्य अधिकारियों ने जून माह में और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग में संचालित टीबी कार्यक्रम के तहत ‘निक्षय पोषण योजना’ में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ‘निक्षय मित्र’ के रूप में टीबी मरीज को गोद लिया है। अधिकारियों का यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के साथ ही अन्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करेगा।
इस वर्ष अब तक विभाग के प्रयासों से कुल 301 टीबी मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ बनाए जा चुके हैं, जो इन मरीजों के पोषाहार और देखभाल की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। ‘निक्षय मित्र’ टीबी के मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उन्हें बेहतर पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को जन-सहयोग का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल नेतृत्व में जिले में अधिक से अधिक लोगों को ‘निक्षय मित्र’ बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन में जिलेभर में टीबी नियंत्रण कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे रोगियों को समय पर उच्च गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण सहायता मिल सके।
‘निक्षय पोषण योजना’ और निक्षय मित्र की भूमिका- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘निक्षय मित्र’ पहल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी या संस्था किसी टीबी मरीज को गोद लेकर उसके पोषण, जांच और उपचार में सहयोग कर सकती है। इसके तहत मरीजों को हर महीने पौष्टिक आहार किट प्रदान की जाती है, जो उनके उपचार की अवधि में तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करने में अत्यंत मददगार साबित होती है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आगे आएं और इस अभियान से जुडक़र जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

You Might Also Like

पीसीसी चीफ दीपक बैज के काफिले में पेट्रोलिंग गाड़ी से भिडंत

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

भारत की संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है : अजय गोपाल

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ली समय सीमा की बैठक

250 किग्रा गांजा तस्करी अपराध में शामिल गांजा सप्लायर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देहदान कर गणेश दास मानिकपुरी ने दिया योगदान
Next Article आर.एल. हॉस्पिटल में 26 जुलाई को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

खबरें और भी है....

छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10प्रतिशत आरक्षण
रायगढ़ की रीना वर्मा बनीं मिसेज इंडिया
फाइल रोकने या अनर्गल आपत्ति पर होगी कार्रवाई-कमिश्नर
देवांगन धर्मशाला संचालन को लेकर बनी सहमति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छतीसगढ़ भाजपा का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?