खरसिया। कैलाश शर्मा। खरसिया की सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सार्थक प्रयासों से खरसिया शहर को बड़ी राहत मिली है। संस्था की अपील पर अमल करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 3 ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती कर दी है। प्रमुख विकास और सुरक्षा उपाय यातायात पुलिस की तैनाती रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह से संस्था के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण हो रहे हादसों पर चिंता जताई थी। इस अपील को गंभीरता से लेते हुए शहर में 3 यातायात सिपाही नियुक्त कर दिए गए हैं। बामहन पाली चौक से रायगढ़ चौक तक अंधेरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संस्था, नगरपालिका और बिजली विभाग के सहयोग से जल्द ही स्ट्रीट लाइट्स लगवाने जा रही है। 15 मजबूत जिगजैग स्टॉपर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सियाराम ऑटो डील के सौजन्य से 15 नग मजबूत जिगजैग स्टॉपर लगाए जा रहे हैं। इससे बाइक, स्कूटी सवारों और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। संस्था के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल और उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा के निरंतर प्रयासों से शहर की सडक़ों पर हादसों का खतरा कम होगा और स्थानीय रहवासियों को भयमुक्त माहौल मिलेगा।



