NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामूहिक मौत मामला : सूदखोरी-सट्टा एंगल की हो रही जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सामूहिक मौत मामला : सूदखोरी-सट्टा एंगल की हो रही जांच
रायपुर

सामूहिक मौत मामला : सूदखोरी-सट्टा एंगल की हो रही जांच

दो संदिग्ध हिरासत में, मृतक की आखिरी गतिविधि सीसीटीवी फूटेज में कैद

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में बीते 17 जुलाई को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम को अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बैटरी मैकेनिक सैयद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जांच में सामने आया है कि गुरुवार देर रात सैयद शाहिद ने कथित तौर पर अपनी पत्नी राबिया, बेटियों शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन तथा बेटे इरशाद अली को जहर दिया। इसके बाद देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 9 बजे सैयद शाहिद घर से निकलकर वॉशरूम की ओर जाते हुए दिखाई दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार वह शुक्रवार सुबह तक कुछ फुटेज में जीवित नजर आया। दूसरी ओर उसका बेटा भी रात करीब 1 बजे तक मोबाइल पर सक्रिय था। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस घटना की टाइमलाइन तैयार कर रही है। एसआईटी अब केवल आर्थिक तंगी के पहलू तक सीमित नहीं है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस सूदखोरी, सट्टेबाजी और संदिग्ध लेन-देन के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध सूदखोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें एक टिकरापारा और दूसरा गोलबाजार क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शाहिद ने किन-किन लोगों से कर्ज लिया था और क्या उस पर ब्याज का दबाव बनाया जा रहा था। कुछ लोगों के सट्टा कारोबार से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन शाहिद कई परिचितों और दोस्तों से मिला था। उसने किसी से भी आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव या किसी धमकी का जिक्र नहीं किया। हालांकि परिचितों के अनुसार वह सामान्य बातचीत कर रहा था, लेकिन काफी उदास दिखाई दे रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले उसके करीबी मित्र और गोलबाजार स्थित आजाद सैलून के संचालक कल्लू की सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। शाहिद अंतिम संस्कार में भी पहुंचा था, लेकिन तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह बेहद मायूस था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि शाहिद ने परिवार के सदस्यों को रसगुल्लों में कीटनाशक मिलाकर खिलाया। सबसे अंत में घर लौटे बेटे को भी वही मिठाई खिलाई गई। सभी की मौत की पुष्टि करने के बाद उसने फांसी लगा ली। घटनास्थल से कीटनाशक की दो खाली शीशियां भी बरामद हुई हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
एडीसीपी वेस्ट राहुल देव शर्मा ने मामले में बताया कि सामूहिक मौत के मामले में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा मुआयना किया गया है और जब्त दस्तावेजों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। साथ ही कॉल डाटा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज का भी अध्ययन किया जा रहा है, ताकि मृतक साजिद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट प्राप्त होती जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। एडीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में मृतक साजिद शुक्रवार सुबह तक सीसीटीवी फुटेज में जीवित दिखाई दिया है। वहीं उसका बेटा भी रात करीब 1 बजे तक मोबाइल पर एक्टिव था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित

एक करोड़ की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

विधायक कविता लहरे ने पादरी को किया था दंडवत प्रणाम

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम : 108 स्कूलों को मिलेंगे नए भवन

सुशासन की सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा आगे बढऩे का मौका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गाड़ी विवाद में जला शाकिब, स्कूटी नहीं देने पर नाराज था आरोपी
Next Article वज्रपात से एक युवक की मृत्यु, पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?