NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण
रायगढ़

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, रायगढ़ में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप यह मूल्यांकन 17 एवं 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय स्तर से आए मूल्यांकनकर्ताओं डॉ. राजेश सिंह एवं डॉ. विवेक भारती द्वारा किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के 12 विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों की संतुष्टि सहित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का व्यापक मूल्यांकन किया जाता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का यह राष्ट्रीय मूल्यांकन रायगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर संस्था के खरा उतरने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा। इस प्रक्रिया को सफल बनाने में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा। वहीं जिला अस्पताल सलाहकार डॉ. देवेन्द्र गुर्जर, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. राजेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. काकोली पटनायक, चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. श्वेता सिंह चौधरी, डॉ. हेमसागर भोई, एमपीएस श्री सुबोध मांझी, क्षेत्र समन्वयक (शहरी) कु. गोमती सिदार सहित केन्द्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, एमटी एवं मितानिनों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

You Might Also Like

विधायक प्रकाश नायक के जनसंपर्क को मिल रहा अपार समर्थन

वर्तमान समय में उत्पादकता बढ़ाने में हरी खाद का प्रयोग करें : डॉ केडी महंत

वार्ड 17 में चला डेंगू नियंत्रण अभियान

रायगढ़ कल्चरल मीट अप ‘का भव्य समापन’ युवा कलाकारों ने बिखेरा जलवा

औद्योगिक संस्थानों में गठित हो मजदूर यूनियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिना रॉयल्टी लीज के 24 सौ ट्रिप मुरुम ढूलाई और 12 लाख के आहरण पर उठे गंभीर सवाल?
Next Article थवाईत महिला समिति ने वन महोत्सव का किया आयोजन

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?