रायगढ़। शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था थवाईत महिला समिति ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की मासिक बैठक से हुई। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती विनीता थवाईत, श्रीमती तृप्ति थवाईत एवं श्रीमती माया थवाईत ने की। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती विनीता थवाईत ने बताया कि बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने वन महोत्सव भी मनाया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पेड़-पौधों के महत्व पर अपने विचार एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। जिसे सभी सदस्यों ने बेहद सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।वन महोत्सव को सफल बनाने में समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



