रायगढ़. खुडख़ुडिय़ां जुआ अड्डा पर पुसौर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी रुपए, बाइक व मोबाइल जब्त किया है साथ ही पूंजीपथरा पुलिस ने भी दो आरेापियों को गिरफ्तार उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस को 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कठली के बड़े तालाब की मेड़ पर खुडख़ुडिय़ा गोटी से जुआ खेलाया जा रहा है। इससे पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, लेकिन दिनेश कुमार चौधरी (35 वर्ष), उमाकांत निषाद (25 वर्ष) और कमलेश निषाद (19 वर्ष) निवासी ग्राम कठली को मौके से दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश कुमार चौधरी के कब्जे से 380 रुपए नगद, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। वहीं आरेापी उमाकांत निषाद से 220 रुपए नगद और आरोपी कमलेश निषाद से 400 रुपए नगद व एक बाइक बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, मौके से छह खुडख़ुडियां गोटी, छह झंडी-मुंडी पट्टी और एक बांस की टोकरी भी मिली। इस कार्रवाई में कुल 1,000 रुपए नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और जुआ सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
चिराईपानी से दो जुआरी गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत 18 जुलाई को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर से जुआ खेलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज शर्मा (27 वर्ष) एवं रिषभ बाजपेई (23 वर्ष), दोनों निवासी विश्वासगढ़ चर्च, बाजीराव महरापारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 03 स्टाइगर गोटी एवं 500 रुपए नगद जब्त किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खिलाते पाए जाने पर पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
क्या कहते हैैं एससपी
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिलेे में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। युवाओं को गलत राह पर ले जाने वाले इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



