NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुखी संवाद में जुटेंगी प्रदेशभर की सिंधी पंचायतें, 120 पंचायतों के प्रतिनिधि करेंगे समाज के मुद्दों पर चर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > मुखी संवाद में जुटेंगी प्रदेशभर की सिंधी पंचायतें, 120 पंचायतों के प्रतिनिधि करेंगे समाज के मुद्दों पर चर्चा
रायपुर

मुखी संवाद में जुटेंगी प्रदेशभर की सिंधी पंचायतें, 120 पंचायतों के प्रतिनिधि करेंगे समाज के मुद्दों पर चर्चा

lochan Gupta
Last updated: July 19, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta July 19, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से 26 जुलाई को जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के मुखी और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझावों और विचारों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में पंचायत के नए संविधान पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद इसे लागू करने की दिशा में आगे बढऩे की योजना है। इसके अलावा समाज में बढ़ रही रिश्तों की दूरियां, भरोसे की कमी और पारिवारिक विवाद जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा होगी। इन समस्याओं के समाधान में पंचायतों की भूमिका तय करने पर भी मंथन किया जाएगा।
पंचायतों को दिया गया निमंत्रण मुखी संवाद की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर की सभी सिंधी पंचायतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों को 26 जुलाई के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता को और मजबूत बनाने, एकजुट होकर काम करने पर सहमति जताई।
इस बैठक में बाबा मुरलीधर उदासी, प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, अमित चिमनानी, बलराम आहूजा, अमर पारवानी, राज विक्रम, गिरीश लहजा, कैलाश बालानी, अच्छूमल गावरी, अर्जुनदास ओछवानी, रमेश मिर्घानी, जीवत बजाज, तनैश आहूजा, जोधाराम वधवाणी, प्रकाश रहेजा, मुरलीधर केवलानी। हरनाम तलरेजा, गुरुनामल रोहरा, सतरामदास बजाज और नरसा लालवानी सहित कई मुखियों ने अपने विचार रखे। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में विकास रूपरेला, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी और अमर चंदानी की प्रमुख भूमिका रही। इसकी जानकारी संस्था के सह-प्रवक्ता गौरव मंधानी ने दी।

You Might Also Like

क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश

तोमन साहू बने रेडक्रॉस के चेयरमैन

छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढऩे का लाभ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सहित पूरी अर्थव्यवस्था को : मुख्यमंत्री श्री साय

मर्डर केस में वीरेन्द्र सिंह तोमर दोषमुक्त

टीआई विजय चेलक, कृष्णकांत सिंह व राकेश मिश्रा का रायगढ़ तबादला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भाषा संरक्षण का अनूठा अभियान
Next Article स्कूलों के बाहर फिर चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?