NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, बिलासपुर में तेज वर्षा से ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई रद्द, कुछ विलंब से हुईं रवाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, बिलासपुर में तेज वर्षा से ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई रद्द, कुछ विलंब से हुईं रवाना
रायगढ़

जिले में यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, बिलासपुर में तेज वर्षा से ट्रेनों की रफ्तार थमी, कई रद्द, कुछ विलंब से हुईं रवाना

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:13 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। जिले में बीते चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे हल्की बारिश और बादलों ने गर्मी से काफी हद तक राहत दी है। वहीं, बीती रात बिलासपुर में हुई तेज वर्षा के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इससे शुक्रवार को बीआर मेमू और टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द कर दी गईं, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर विलंब से रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में विगत चार दिनों से मानसून बादलों का दौर चल रहा है, लेकिन हल्की वर्षा होकर बंद हो रही है। वहीं बिलासपुर में बीती रात जमकर बारिश हुई थी, जिसका असर शुक्रवार को ट्रेनों के परिचालन पर दिखाई दिया। वहीं टैक पर पानी भरे होने के कारण शुक्रवार को कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, तो वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों में रोककर आगे के लिए रवाना किया गया, जिससें अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेने विलंब से पहुची थी, जिसमें प्रमुख रूप से डाउन दिशा से चलने वाली जबलपुर-संतरागांछी एक्सप्रेस का समय रायगढ़ में सुबह 5.30 बजे है, लेकिन यह ट्रेन करीब 9 घंटा देरी से शाम करीब तीन बजे पहुंची थी। वहीं ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी करीब सात घंटा देरी से शाम करीब 7 बजे पहुंची थी। इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस का समय सुबह 6 बजे है, लेकिन यह ट्रेन करीब 5 घंटा देरी से सुबह करीब 11.30 बजे पहुंची थी। इसी तरह अप दिशा से चलने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटा देरी से शाम करीब 4 बजे पहुंची। वहीं हावड़ा-मुंबई मेल का समय सुबह 4.15 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सुबह 7.15 बजे पहुंची। इसी तरह आजाद हिंद एक्सप्रेस एक घंटा देरी से सुबह करीब 8.05 बजे पहुंची। संतरागांछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस का समय सुबह 4.45 बजे है जो पांच घंटा देरी से सुबह 10.30 बजे पहुंची। इसी तरह हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटा देरी से सुबह करीब 11 बजे रायगढ़ पहुंची थी। साथ ही रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का रायगढ़ में स्टापेज नहीं होने के बावजूद इस ट्रेन को रायगढ़ में एक घंटा तक रोका गया था। वहीं रेलवे सूत्रों का कहना था कि अप दिशा से आने वाली ट्रेने कुछ घंटे देरी से रायगढ़ पहुंची थी, लेकिन बिलासपुर स्टेशन के रेलवे ट्रैक में पानी भरे होने के कारण रायगढ़, खरसिया, सक्ती सहित अन्य स्टेशनों में रोक-रोककर आगे के लिए रवाना किया गया। जिससे उनको अपने गंतब्य तक पहुंचने में और बिलंब हुआ। साथ ही पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा के चलते देर रात तक ट्रेनों के परिचालन प्रवित होने की बात कही गई।
वहीं तेज बारिश के चलते बिलासपुर से चलने वाली टिटलागढ़ पैसेजर अप व डाउन दोनों दिशा से रद्द रही, साथ ही रायगढ़ से चलने वाली बीजार मेमू यहां से अपने निर्धारित समय से रवाना हुई थी, लेकिन बिलासपुर स्टेशन में पानी भरे होने के कारण इस ट्रेन को चांपा में ही रद्द कर दिया गया, साथ ही दोपहर में चांपा से रायगढ़ आने के बाद रायगढ़-बिलासपुर के लिए रद्द रही। इसके साथ ही दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस तथा टाटा-इतवारी-टाटा पैसेंजर भी रद्द रही।

पूरे दिन यात्री हुए परेशान

शुक्रवार को अचानक पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने व एक्सप्रेस ट्रेनों के बिलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोकल यात्री तो अन्य साधानों से अपने गंतब्य के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन दूर-दराज के यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म में बैठकर इंतजार करना पड़ा था। ऐसे में ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए लोग सहयोग काउंटर पर जमे रहे।

जिले के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले 24 घंटे के अंदर तेज अंधड के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं विभाग का कहना है कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उससे लगे झारखंड और उत्तर ओडिशा के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। जिससे अगले 24 घंटे में इसके कमजोर होने की संभावना है। इससे जिले में 18 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा भी हो सकती है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर संभाग के जांजगाीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सहित अन्य जिले में हो सकते हैं। हालांकि रिमझिम बारिश ने गर्मी व उसम से काफी राहत मिली है।

ये ट्रेने रही रद्द

रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर-कोरबा मेमू) रद्द रही। ट्रेन नंबर 68733 (कोरबा-बिलासपुर मेमू) को रद्द की गई। साथ ही ट्रेन नंबर 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू) रद्द रही। ट्रेन नंबर 68746 (रायपुर-बिलासपुर मेमू), ट्रेन नंबर 68745 (बिलासपुर-रायपुर मेमू) एक दिन के लिए रद् रही। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू) दाधापारा से ही रायपुर के लिए रवाना की गयी है।

You Might Also Like

लैंगिक उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा एवं डिजिटल हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मटन मार्केट का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया 10 को बिखरेंगे धुनों का जादू

आदिवासी समाज के आंदोलन को बताया नौटंकी

महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 79 टन अवैध कबाड़ से भरी दो ट्रक व एक माजदा पकड़ाई
Next Article निगमायुक्त ने किया संजय मार्केट का निरीक्षण

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?