NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीएसएफ की पहल से गूंजा देशभक्ति का जज्बा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बीएसएफ की पहल से गूंजा देशभक्ति का जज्बा
छत्तीसगढ़

बीएसएफ की पहल से गूंजा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस से पहले विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति जगाने आयोजित हुई क्विज, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में बीएसएफ की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 94वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीएसएफ के जनसंपर्क एवं नागरिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत सीओबी छोटे बेठिया, सीओबी कुर्रेनार तथा सीओबी एल.वी. पनावर क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी (क्विज), चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह कार्यक्रम 94वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वितीय-इन-कमांड एवं कार्यवाहक कमांडेंट सुभाष चंदर ढाका के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ते हुए उनमें राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना था।
सीमा के प्रहरी पहुंचे स्कूल, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना
सीओबी छोटे बेठिया के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटे बेठिया के 52 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट एवं ‘बी’ कंपनी कमांडर सतेंद्र मोहन, थाना प्रभारी छोटे बेठिया एसआई लतेश्वर शोरी सहित बीएसएफ के 21 जवान उपस्थित रहे।
वहीं सीओबी कुर्रेनार के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुर्रेनार के 61 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक अवनीश कुमार, कार्यवाहक कंपनी कमांडर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती चंद्रिका मटलामी, विद्यालय के 8 शिक्षक तथा बीएसएफ के 9 कार्मिक मौजूद रहे। इसी प्रकार सीओबी एल.वी. पनावर क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निरीक्षक अरविंद यादव, कार्यवाहक कंपनी कमांडर के नेतृत्व में बीएसएफ के 9 कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएसएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बीएसएफ की इस पहल को विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहा। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सेवा की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

You Might Also Like

राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों को संस्कार साहित्य मंच के साहित्यकारों ने खूब गुदगुदाया

सक्ती में पटवारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या

सीएम साय और रमन सिंह ने की प्रदीप मिश्रा से मुलाकात

19 लाख रूपये के धान का गबन, समिति अध्यक्ष व केंद्र प्रभारी को तीन साल की कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 22 जुलाई तक ईओडब्लू रिमांड पर रहेंगे कांग्रेस नेता रामगोपाल
Next Article रायपुर के स्कूलों में मुफ्त हार्ट चेकअप, 690 बच्चों की जांच

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?