रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 15 वर्षों से निरंतर कार्यरत रामदास द्रौपदी फाउंडेशन अब केवल रायगढ़ जिले तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना रहा है। फाउंडेशन अध्यक्ष रामदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में फाउंडेशन की टीम विगत 15 वर्षों से रायगढ़ जिले के मोहल्लों, वार्डों, गांवों, शहरों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों एवं निजी संस्थानों में जाकर वृक्षारोपण का कार्य अनवरत कर रही है।
रायपुर तक पहुंचा फाउंडेशन का अभियान
टीम प्रमुख लॉयन रामनंदन यादव ने बताया कि इसी कड़ी में रायपुर के हेल्पिंग हैंड संस्थान द्वारा वृक्षारोपण हेतु पौधों की मांग की गई थी। फाउंडेशन के मार्गदर्शक सुनील रामदास अग्रवाल ने उनके अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्थान को 540 पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए।जिसके अंतर्गत 7 से 8 फीट ऊंचे पौधे जामुन, आम, सीताफल, गुलमोहर, अनार, अमलतास, करंज, नीम, बेल, आंवला, नींबू जैसी उपयोगी एवं छायादार प्रजातियों के हैं। पौधे हेल्पिंग हैंड संस्थान, रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल को दिया गया।
उर्दना नर्सरी बना प्रदेश का केंद्र
वृक्षारोपण अभियान का संपूर्ण संचालन उर्दना स्थित रामदास नर्सरी से होता है। नर्सरी के अध्यक्ष रामदास अग्रवाल हैं। नर्सरी के संचालन का दायित्व लॉ. डॉ. दयानंद अवस्थी एवं टीम प्रमुख लॉयन रामनंदन यादव निभा रहे हैं।वहीं इस नर्सरी में 144 प्रजातियों के पौधे एवं पेड़ उपलब्ध हैं। यहीं से पूरे रायगढ़ जिले के साथ-साथ अब प्रदेश स्तर पर पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वहीं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का संकल्प है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हर जिले में हरियाली बढ़ाकर आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ व स्वच्छ पर्यावरण मिले और सभी का जीवन निरोगमय हो।



