NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हरिबोल के जयघोष के बीच जिंदल स्टील परिसर में निकली भव्य रथयात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हरिबोल के जयघोष के बीच जिंदल स्टील परिसर में निकली भव्य रथयात्रा
रायगढ़

हरिबोल के जयघोष के बीच जिंदल स्टील परिसर में निकली भव्य रथयात्रा

कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की पावन परंपरा, मौसी मां मंदिर में हुआ यात्रा का समापन

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड परिसर में श्री गुंडिचा रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित रथयात्रा में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
जिंदल स्पोर्ट्स एरीना के समीप से प्रारंभ हुई रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के आरंभ में जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक श्री देबोज्योति रॉय ने परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ की ‘छेरा पहरा’ की पावन रस्म निभाई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने हरिबोल एवं भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘हरिबोल’ और भगवान जगन्नाथ के भजनों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रथ को खींचते हुए आगे बढ़े। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित जिंदल स्टील परिवार के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत भव्य एवं यादगार बना दिया। रथ यात्रा का समापन बाल भवन के समीप विशेष रूप से स्थापित मौसी मां मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं और जिंदल स्टील परिवार की एकजुटता का भी अनुपम उदाहरण बना। आयोजन के सफल संचालन में जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like

बाईक सवार के बैग में मिले साढ़े 22 लाख कैश

पुण्यतिथि पर दी गई बाबूजी को श्रद्धांजलि

पटवा-नामदेव समाज ने यादगार मनाई संत नामदेव जयंती

स्कूटी की डिक्की से 80 हजार पार

हत्या के फरार दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने की गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रीमती रीता श्रीवास्तव को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान
Next Article सावित्री नगर कॉलोनी में उत्साह से मनाया गया रथयात्रा का पर्व

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?