NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक्शन मोड में नजऱ आये सीईओ ऋषिकेश तिवारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एक्शन मोड में नजऱ आये सीईओ ऋषिकेश तिवारी
सारंगढ़

एक्शन मोड में नजऱ आये सीईओ ऋषिकेश तिवारी

विकास कार्यों को गति देने किया गुड़ेली टीमारलगा गोडम कोतरी का मैराथन क्षेत्र भ्रमण

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री ऋषिकेश तिवारी ने प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए मैराथन क्षेत्र भ्रमण किया। उन्होंने मैदानी स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संबंधित डी ओ श्रीमती संजू पटेल, एपीईओ शशिकांत गुप्ता, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, युवराज पटेल पी ओ, स्थानीय सरपंच और सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत टीमरलगा (नाथलदाई परिसर का सौंदर्यीकरण)- सीईओ तिवारी ने प्रसिद्ध नाथलदाई परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस धार्मिक व सामाजिक स्थल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एक विशेष सौंदर्यीकरण प्लानिंग तैयार कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत गुड़ेली (वृक्षारोपण एवं खनिज कार्य)- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित गौण खनिज के कार्यों का भी भौतिक निरीक्षण कर नियमों के तहत कार्य करने की हिदायत दी।
ग्राम पंचायत गोड़म (रीपा क्षेत्र का अवलोकन)- ग्रामीण आजीविका पार्क क्षेत्र का भ्रमण कर सीईओ ने इसकी वर्तमान उपयोगिता और गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए रीपा को और अधिक सक्रिय व उपयोगी बनाने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत कोतरी (एफएसटीपी और लेमन ग्रास खेती)- फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, प्लांट की कार्यप्रणाली को देखने के बाद उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक मात्रा में फीकल स्लज को ट्रीटमेंट प्लांट में लाकर प्रोसेस किया जा सके। लेमन ग्रास खेती: क्षेत्र में लेमन ग्रास की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आबादी भूमि का विशेष अवलोकन किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी

शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों तक समय पर पहुँचना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ऋ षिकेश तिवारी
सीईओ जिला पंचायत

You Might Also Like

धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता बरदास्त नहीं : डॉ कन्नौजे

सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक प्रेमचंद, उत्तरी जांगड़े व अन्य होंगे शामिल

नपा के भाजपा पार्षद मयूरेश की शिकायत को लेकर चर्चा का दौर जारी

पिपरडुला में गुरु घासीदास जयंती पर समारोह का आयोजन

6 लाख रू. में बना गश्ती रोड़ में लगा सूचना बोर्ड 24 घंटे में गायब ?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य में प्रथम
Next Article श्रीमती रीता श्रीवास्तव को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?