रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जूटमिल चक्रधर नगर मण्डल के महामंत्री सूरज मिरी ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (हृरूष्ट) द्वारा गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले पाँच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति मिलने पर इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि डबल इंजन सरकार के सुशासन, दूरदर्शी नेतृत्व एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्री मिरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।



