NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
रायगढ़

वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी

सेल्फी लेते देख युवती को हंसना महंगा पड़ा, राजापारा मरीन ड्राइव की घटना, पीडि़ता की शिकायत पर महिला सहित 3 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:35 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ। शहर के मरीन ड्राइव में 2 युवतियों ने मिलकर एक लडक़ी को पीटा है। 19 वर्षीय पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, 2 नाबालिग युवतियां सेल्फी ले रही थी, तभी पीडि़ता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़े।
वायरल वीडियो में लडक़ी को बीच सडक़ बाल पकडक़र हाथ-मुक्कों से मारते दिखाई दी। बाद में दोनों ने अपने रिश्तेदार को बुलाया और उनके सामने ही लात मारी। पीडि़ता के कपड़े उतारने की कोशिश भी की। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गाने के साथ अपलोड कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 14 जुलाई को 19 वर्षीय पीडि़ता कोतवाली थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने बताया कि वह किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है। 30 जून की शाम लगभग 4 बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से थोक बाजार में सामान छोडक़र वापस लौट रही थी।
तभी मरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास 2 युवतियां फोन पर सेल्फी ले रही थीं। शिकायत के मुताबिक, दोनों युवतियों ने पीडि़ता पर रास्ता रोकने और सेल्फी लेते समय उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
युवतियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से पीटा। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने फोन कर अपनी पहचान की महिला नगमा खान उर्फ नूरी (38) को बुलाया। उनके सामने ही पीडि़ता के साथ लात-घूसों और मुक्कों से मारपीट की गई। शोर सुनकर पीडि़ता की सहेली और राहगीरों ने बीच-बचाव किया। बाद में किसी ने घटनाक्रम का रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वायरल वीडियो की जांच के बाद मामला दर्ज

वायरल वीडियो के जरिए घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो सीनियर एसपी शशि मोहन सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, पीडि़ता ने भी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिग लड़कियों पर कार्रवाई की है। कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिगों पर भी कार्रवाई

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने, चोट पहुंचाने और धमकी देने के मामले में धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मुख्य आरोपी नगमा खान (38), निवासी चांदनी चौक फौजदारपारा, को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। वहीं, दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में कानून हाथ में लेने, सरेआम गुंडागर्दी करने और किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पुलिस तक तुरंत पहुंचते ही कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी घटना की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

You Might Also Like

निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की बैठक में सामुदायिक कल्याण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग व सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जप्त

युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

ओवरलोड गाडिय़ां प्रधानमंत्री सडक़ को कर रही जर्जर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
Next Article बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?