NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
रायपुर

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल

राज्य सरकार ने दी मंजूरी, जेल विभाग ने जारी किया आदेश

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:35 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। बेमेतरा के पथर्रा गांव में एक नया ओपन जेल बनेगी, जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में जेल विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुमोदन के बाद अधिसूचना के माध्यम से ग्राम-पथर्रा, जिला-बेमेतरा में छत्तीसगढ़ शासन, जेल विभाग द्वारा खुली जेल की स्थापना के लिए आदेश जारी किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया कि जेल विभाग अपनी अवधारणा के अनुसार बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के संबंध में उत्कृष्ठ कार्य करेगा।
हिमांशु गुप्ता, डी.जी. जेल ने बताया कि बेमेतरा स्थित खुली जेल का मुख्य उद्देश्य बंदियों का पुन: सामाजिक समावेशन, मानवाधिकारों की रक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। जिला बेमेतरा के ग्राम पथर्रा में 10.20 हेक्टेयर भूमि पर 200 बंदी आवास क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है। इस खुली जेल में अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, मनोरंजन की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही जेल एवं सुरक्षा स्टाफ के लिए क्वार्टर तथा बैरक की उत्तम व्यवस्था है। खुली जेल में बंदियों को सीमित निगरानी में रखा जाएगा। उन्हें जेल की चारदीवारी में बंद नहीं किया जाएगा, वरन् उन्हें जीवन-यापन के कार्यों जैसे – गौशाला, डेयरी, सब्जी उत्पादन, स्क्रीन प्रिंटिंग, एल.ई.डी. बल्ब एवं ट्यूब लाईट निर्माण, फेब्रिकेशन वर्क, भवन निर्माण, काष्ठ कला, सिलाई, मुर्गी पालन, कुटीर उद्योग कार्यों में संलग्न किया जाएगा। खुली जेल में बंदी लगभग सामान्य नागरिकों की तरह जीवन व्यतीत करेंगे, लेकिन जेल विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
खुली जेल में बंदियों को अपने परिवार से मिलने की अधिक स्वतंत्रता होगी। प्रारंभ में ऐसे कैदी जो आजीवन कारावास की सजा प्राप्त हैं एवं जेलों में उत्तम आचरण के साथ 11 अथवा उससे अधिक वर्षों की सजा काट चुके हैं, उनको इस खुली जेल में रखा जावेगा। सामान्यत: ऐसे बंदियों को खुली जेल में प्रवेशित किया जावेगा, जिन्होने अपनी सज़ा का एक बड़ा हिस्सा बिना अनुशासनहीनता के पूरा किया हो, जिन पर कोई गंभीर अपराध दोबारा करने का संदेह न हो एवं जिनकी सामाजिक पृष्ठभूमि स्थिर और सकारात्मक हो। बंदी की पात्रता के संबंध में डी.जी. जेल की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
खुली जेल बेमेतरा में कैदियों को बाहर जाने की स्वतंत्रता होगी, जहां वे जोखिम रहित उद्योगों तथा खेतों में काम कर सकेंगे। साथ ही उन्हें दिन के समय में जेल के बाहर विधि सम्मत कारोबार करने की सुविधा भी होगी। बेमेतरा-सिमगा मुख्य मार्ग पर इस हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से आस्था कैफे तथा ग्रॉसरी शॉप का भी संचालन किया जाएगा। खुली जेल के मुख्य द्वार के समीप स्थित एंपोरियम में बंदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का विक्रय किया जावेगा।
खुली जेल में बंदियों को समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का अवसर मिलता है। साथ ही खुले वातावरण में जीवन यापन करने से बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बंदियों के पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं। भारतीय न्याय व्यवस्था की अवधारणा अनुसार खुली जेल का उद्देश्य केवल सज़ा देना नहीं, बल्कि अपराधी का सुधार और पुनर्वास भी है।
बेमेतरा स्थित खुली जेल में बंदियों को विभिन्न कार्यों जैसे मछली पालन, कुक्कुट पालन, पशुपालन, सब्जी उत्पादन, काष्ठ कला, बागवानी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, राजमिस्त्री, सिलाई, बुनकर, बुक-बाईंडिग, प्रिंटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेशन इत्यादि कार्यों का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंदियों को प्रशिक्षण उपरान्त उक्त कार्यों में जीविकोपार्जन की सुविधा प्रदान की जावेगी। साथ ही रिहाई उपरांत इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ किए गए एम.ओ.यू. के अनुसार स्वरोजगार हेतु ऋण भी प्रदाय किया जावेगा।

You Might Also Like

निकायों में अब टैक्स कलेक्शन की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

प्रदेश में 25 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

50 हजार से कम के सामान में नहीं लगेगा ई-बिल

एमजी रोड के ऑटोमोबाइल शॉप में लगी भीषण आग

एनडीपीएस एक्ट में तीन आरोपियों को 10-10 साल कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?