NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
रायगढ़

विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया

भौतिकी ओलंपियाड में 5 स्वर्ण पदक यह है नया भारत-ओपी चौधरी, भारत के युवाओं ने रचा इतिहास

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:34 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में 5 स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर कहा यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का स्वर्णिम पल है। कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी ने बुकरामांगा, कोलंबिया में 4 से 12 जुलाई 2026 तक चली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता हासिल की है बल्कि विश्व पटल पर राष्ट्र का मान भी बढ़ाया है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। हमारे इन पांचों युवाओं ने दुनिया के 90 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत की वैज्ञानिक क्षमता का परचम लहराया है। यह उपलब्धि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ और स्टार्टअप इंडिया, ‘स्टैंडअप इंडिया’ जैसे अभियानों की सफलता का प्रमाण है। वित्त मंत्री ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कनिष्क, रिद्धेश, ऋषित, श्रेष्ठ और स्वरित जैसे युवा ही विकसित भारत 2047 के वास्तविक निर्माता हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अटल टिंकरिंग लैब से लेकर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तक हम हर कदम पर युवाओं के साथ खड़े हैं। ओपी चौधरी ने टीम के मेंटर्स, कोच और सभी पांचों छात्रों के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि एक बच्चे की सफलता के पीछे परिवार और शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान होता है। आप सबने देश को ये होनहार वैज्ञानिक दिए हैं। ये 5 पदक 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान के प्रतीक हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा आने वाले समय में भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

You Might Also Like

आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सडक़

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

बोडाझरिया में पुसौर पुलिस की दबिश, 15.8 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

प्रयास स्कूल के छात्रों ने एनएच पर किया चक्काजाम

जल्द शुरू नहीं हुई सडक़ बनना तो करेंगे आंदोलन- बिहारी पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
Next Article वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?