NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
रायपुर

नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान

कांग्रेस विधायक माफी मांगें या विधानसभा छोड़ें- प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:34 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा को अपना रोल मॉडल बताए जाने संबंधी कथित बयान पर तीखा हमला बोला है। प्रबल प्रताप ने इसे शहीदों के बलिदान, छत्तीसगढ़ की अस्मिता और लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने दहाड़ते हुए कहाबअटल श्रीवास्तव का बयान सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना नहीं, बल्कि देशद्रोह की हद तक शर्मनाक है। जिस हिड़मा के हाथ ताड़मेटला में 76 सीआरपीएफ जवानों, झीरम में कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं समेत 32 लोगों और बस्तर के सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों के खून से रंगे हैं उसे ‘रोल मॉडल’ बताना 1300 से अधिक शहीद जवानों की चिताओं पर थूकने जैसा है। यह बस्तर की उन माताओं का अपमान है जिन्होंने नक्सली हिंसा में अपना बेटों को खोया है। जूदेव ने ललकारते हुए कहा कि अटल श्रीवास्तव 24 घंटे के अंदर प्रदेश की जनता, शहीदों के परिवारों, नक्सल पीडि़तों सहित पूरे जनजातीय समाज से हाथ जोडक़र बिना शर्त माफी मांगें।बअगर उनमें जरा भी नैतिकता बची है तो विधायक पद से इस्तीफा दें। हत्यारे को आदर्श बताने वाला विधानसभा में बैठने लायक नहीं है। कांग्रेस को घेरते प्रबल प्रताप ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी कहीं मौन समर्थन तो नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी को इस बयान पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।

प्रबल प्रताप ने कांग्रेस आलाकमान से पूछे तीखे सवाल

क्या कांग्रेस हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली को ‘रोल मॉडल’ मानती है, इस बात का हाँ या ना में जवाब दें। झीरम घाटी में अपने ही नेताओं नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल को शहीद करने वाले हिड़मा का महिमामंडन कांग्रेस को स्वीकार है अगर सहमत नहीं हैं तो अटल श्रीवास्तव को पार्टी से तत्काल निष्कासित क्यों नहीं किया जा रहा क्या कांग्रेस छत्तीसगढ़ में फिर से नक्सलवाद को खाद-पानी देकर पनपने का अवसर देना चाहती है। वोवक्फ की 8.50 लाख करोड़ की संपत्ति पर चुप, लेकिन हत्यारे नक्सली पर ‘रोल मॉडल’ का तमगा – यही है कांग्रेस का असली चेहरा। जूदेव ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि हत्यारे को हीरो बताता है तो बस्तर के जंगलों में छिपे नक्सलियों का मनोबल बढ़ता है। यह बयान सुरक्षा बलों के ऑपरेशन, सरकार की सरेंडर नीति और शांति बहाली के प्रयासों पर सीधा प्रहार है। यह उन हजारों सरेंडर कर चुके नक्सलियों के साथ भी धोखा है जो मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलवाद के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ी है। हम किसी भी कीमत पर हत्यारों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिड़मा हमारा रोल मॉडल नहीं, शहीद गैंदसिंह, वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर और बस्तर की रक्षा में शहीद हुए एक-एक जवान हमारे रोल मॉडल हैं।

You Might Also Like

मेयर, अध्यक्ष व पार्षद पद के उम्मीदवारों की आज हो सकती है घोषणा

सीएम साय ने ली कांग्रेस पर चुटकी

हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़ : कोर्ट ने इंस्पेक्टर को 2 साल के लिए भेजा जेल

70 साल से अधिक उम्र के सीनियर-सिटीजन का बना आयुष्मान-कार्ड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना
Next Article विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?