NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भिलाई निगम की नई आयुक्त ने संभाला मोर्चा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > भिलाई निगम की नई आयुक्त ने संभाला मोर्चा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बिलासपुर

भिलाई निगम की नई आयुक्त ने संभाला मोर्चा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जोन 1 और जोन 2 के एसएलआरएम सेंटरों, कोसा नाला, गोठान और नवनिर्मित डॉग हाउस का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:22 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
2 Min Read

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की नव-नियुक्त आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह(ढ्ढ्रस्) ने कार्यभार संभालते ही शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए मैदानी स्तर पर निरीक्षण शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज उन्होंने निगम के जोन 1 और जोन 2 अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया और विकास कार्यों सहित स्वच्छता व्यवस्था का जायजा ली हैं। आयुक्त ने अपने दौरे की शुरुआत जोन 1 नेहरू नगर अंतर्गत संचालित एसएलआरएम सेंटर से की हैं। वहां उन्होंने कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया को देखी और स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके पश्चात, उन्होंने एम. जे. कॉलेज के समीप स्थित कोसा नाला का निरीक्षण किये। वर्षा ऋतु के मद्देनजर उन्होंने नाले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। जोन 1 के बाद निगम आयुक्त जोन 2 का रुख कर यहाँ उन्होंने एसएलआरएम सेंटर केंद्र की कचरों के निपटान की क्षमता और स्वच्छता मानकों की समीक्षा की। नवनिर्मित डॉग हाउस में आवारा कुत्तों के सुव्यवस्थित रखरखाव और उनके टीकाकरण/बंध्याकरण के लिए बनाए गए नए डॉग हाउस का बारीकी से निरीक्षण कर और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किये हैं। गोठान की व्यवस्थाओं को देखते हुए उन्होंने मवेशियों के लिए चारे-पानी के साथ अन्य पुख्ता इंतजाम हेतु निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त सह जोन आयुक्त डी के कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, श्वेता माहेश्वर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, चंदन निर्मल, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, शंकर साहनी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा।

‘शहर की स्वच्छता, सुगम ड्रेनेज सिस्टम और जन-सुविधाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर सक्रिय रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करें।’
आयुक्त
नगर पालिक निगम भिलाई

You Might Also Like

सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने एसईसीएल मुख्यालय में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 2025’ का किया शुभारंभ

रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान

पीएम मोदी आज झारसुगुड़ा-जामगां चौथी रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन

‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन

बिलासपुर स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण
Next Article मामा-भांजी का रिश्ता तार तार

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?