NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कवच प्रयोगशाला का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कवच प्रयोगशाला का किया शुभारंभ
बिलासपुर

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कवच प्रयोगशाला का किया शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: December 3, 2025 11:44 pm
By lochan Gupta December 3, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आज बहुविभागीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर में अत्याधुनिक कवच प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला भारतीय रेलवे की स्वदेशी विकसित कवच प्रणाली पर आधारित अत्याधुनिक एवं वास्तविक स्थितियों पर आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु स्थापित की गई है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री गोवर्धन प्रसाद खूँटे, मण्डल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमाल खोईवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
कवच प्रणाली भारतीय रेलवे की स्वदेशी विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन संरक्षा प्रणाली है, जिसका उद्देश्य ट्रेन संचालन को अत्यधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाना है। यह प्रणाली रेडियो कम्युनिकेशन, सिग्नलिंग इंटरफेस तथा ऑनबोर्ड उपकरणों के माध्यम से कार्य करती है। कवच ट्रेन को सिग्नल पासिंग एट डेंजर से रोकता है, निर्धारित गति से अधिक होने पर स्वचालित ब्रेक लगाता है, सामने चल रही ट्रेन से सुरक्षित दूरी बनाए रखता है तथा दो ट्रेनों के बीच संभावित टकराव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह तकनीक भारतीय रेलवे की संरक्षा व्यवस्था को आधुनिक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करती है। नव स्थापित कवच प्रयोगशाला में उच्च क्षमता वाले सिमुलेटर के माध्यम से रेल कर्मचारियों को वास्तविक ट्रेन संचालन जैसी स्थितियों का जीवंत अनुभव कराया जाएगा। इसमें सिग्नल उल्लंघन, ओवरस्पीड, आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रेन-टू-ट्रेन टक्कर रोकथाम तथा अन्य महत्वपूर्ण संरक्षा परिस्थितियों की प्रशिक्षणात्मक सिमुलेशन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे रेल कर्मचारियों की दक्षता, प्रतिक्रिया क्षमता एवं संरक्षा संबंधी जानकारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रशिक्षण संस्थानों का लगातार आधुनिकीकरण एवं विस्तार किया जा रहा है। नवीनतम तकनीक, आधुनिक लैब, डिजिटल लर्निंग टूल्स तथा सिमुलेशन-आधारित ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों की पेशेवर क्षमता को सुदृढ़ किया जा रहा है। महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के कौशल विकास, संरक्षा जागरूकता और तकनीकी दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशिक्षण प्रणाली गुणवत्ता के नए मानक स्थापित कर रही है। यह प्रयोगशाला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की संरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में कवच प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण मंच सिद्ध होगी।

You Might Also Like

पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को नहीं मिली हाई कोर्ट से राहत, एसीबी से मांगा जवाब

अमृत भारत योजना के तहत अम्बिकापुर स्टेशन का हो रहा कायाकल्प

साढ़े 27 लाख का सोना के साथ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा युवक

पहलगाम में आतंकवादी हमले में मृतक पर्यटकों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आरक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा की माता का निधन: अंतिम यात्रा आज, देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
Next Article मोवा ओवरब्रिज पर दो कारों में हुई जोरदार टक्कर

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?