NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरसात की बेरुखी के बीच बथनीडाँड़ के किसानों ने पेश की मिसाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बरसात की बेरुखी के बीच बथनीडाँड़ के किसानों ने पेश की मिसाल
छत्तीसगढ़

बरसात की बेरुखी के बीच बथनीडाँड़ के किसानों ने पेश की मिसाल

फावड़े-तसले उठाकर खुद ही कर डाली वर्षों से जर्जर तुम्बाजोर नहर की मरम्मत

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
4 Min Read

जल संकट और सिंचाई की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन भगत के मार्गदर्शन तथा सरपंच-उपसरपंच के सहयोग से सैकड़ों ग्रामीण हुए एकजुट, ट्रैक्टरों से मुरुम डालकर बहाल किया नहर का प्रवाह

नारायणपुर। लगातार कम बारिश और खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से चिंतित किसानों ने इस बार प्रशासन का इंतजार करने के बजाय स्वयं मोर्चा संभाल लिया। जल संकट और सिंचाई की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्राम बथनीडाँड़ के किसानों एवं ग्रामीणों ने रविवार को वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तुम्बाजोर नहर की मरम्मत एवं सफाई कर ग्रामीण एकता, आत्मनिर्भरता और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। गांव के लोगों ने फावड़े, तसले और अन्य उपकरण लेकर श्रमदान किया तथा नहर में जमा मिट्टी, गाद और झाडिय़ों को हटाकर पानी का रास्ता साफ किया। वहीं जिन किसानों के पास ट्रैक्टर उपलब्ध थे, उन्होंने ट्रैक्टरों से मुरुम लाकर टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत में सहयोग दिया। पूरे दिन चले इस सामूहिक श्रमदान में गांव के बड़ी संख्या में किसान, युवा और ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से तुम्बाजोर नहर जगह-जगह से टूट-फूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। नहर में भारी मात्रा में मिट्टी और झाडिय़ां उग आने के कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा था। इसका सबसे अधिक नुकसान उन किसानों को हो रहा था जिनके खेत नहर के टेल क्षेत्र में स्थित हैं। पानी नहीं मिलने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी और किसानों के सामने फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया था। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई थी। धान की खेती के लिए इस समय खेतों में पर्याप्त पानी होना बेहद आवश्यक है, लेकिन सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेकर नहर की सफाई और मरम्मत का कार्य स्वयं करने का संकल्प लिया। इस अभियान का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन भगत के मार्गदर्शन में किया गया। सरपंच एवं उपसरपंच ने भी इस जनहितकारी कार्य में सक्रिय सहयोग दिया और ग्रामीणों को एकजुट कर श्रमदान के लिए प्रेरित किया। गांव के किसानों ने अपने ट्रैक्टर उपलब्ध कराकर नहर के टूटे हिस्सों में मुरुम डालने का कार्य किया, जिससे पानी का प्रवाह पुन: सुचारु करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर नहर की सफाई और मरम्मत नहीं की जाती तो इस वर्ष धान की खेती पर गंभीर संकट आ सकता था। अब नहर के सुधरने से खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे किसानों को राहत मिलने की संभावना है। बथनीडाँड़ के ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन भगत सहित सभी ग्रामवासियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि गांव इसी प्रकार एकजुट होकर अपने संसाधनों और समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं, तो अनेक विकास कार्य बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं। ग्रामीणों की यह पहल केवल नहर की मरम्मत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सामूहिक श्रम, आपसी सहयोग और जनभागीदारी से बड़ी से बड़ी चुनौती का समाधान संभव है। बथनीडाँड़ ने यह साबित कर दिया कि जब पूरा गांव एक लक्ष्य के लिए एकजुट होता है तो विकास की राह स्वयं बन जाती है।

You Might Also Like

साढ़े 9 लाख ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त बीरेन बांधे का जमानत खारिज

भड़हा गांव की पहली एमबीबीएस डॉक्टर बनेगी आस्था साहू

बोर केबल चोरों का नेटवर्क ध्वस्त, 7 गिरफ्तार

‘नियद नेल्ला नार’ योजना से सुकमा में बह रही बदलाव की बयार

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर से उठी पुरानी पेंशन की आवाज, पहली नियुक्ति तिथि से सेवा गणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई का संकल्प
Next Article 24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?