NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर

शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास का सशक्त मॉडल बना रायगढ़

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
8 Min Read

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र एवं सतत विकास का नया अध्याय लिख रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, खेल, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में संचालित बहुआयामी विकास कार्यों ने हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अदाणी फाउंडेशन की पहलें आज केवल ष्टस्क्र कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास के एक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख मॉडल के रूप में स्थापित हो रही हैं।

ग्रामीण अधोसंरचना को मिली नई मजबूती

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के लिए अदाणी फाउंडेशन ने 9.87 किलोमीटर सीसी सडक़, 10 सामुदायिक शेड तथा 745 मीटर आरसीसी नालियों का निर्माण कराया है। बड़े भंडार, सरवानी, अमलीभौना, कोटमारा, सुपा एवं टपरदा के शासकीय विद्यालयों में 6 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाए गए हैं, जिससे 500 से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं मिली हैं। बड़े भंडार एवं चंद्रपुर के विद्यालयों के नवीनीकरण से 545 विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त हुआ है।

शिक्षा में आधुनिकता और गुणवत्ता का समावेश

अदाणी फाउंडेशन की ‘उत्थान परियोजना’ के अंतर्गत 34 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अधोसंरचना विकास पर कार्य किया जा रहा है। 22 विद्यालयों में क्च्ररु्र (क्चह्वद्बद्यस्रद्बठ्ठद्द ड्डह्य रुद्गड्डह्म्ठ्ठद्बठ्ठद्द ्रद्बस्र) पेंटिंग के माध्यम से लगभग 1,200 विद्यार्थियों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण वातावरण तैयार किया गया है। 40 विद्यालयों में डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 36 से अधिक विद्यालयों में डेस्क-बेंच, स्मार्ट टीवी, स्कूल बैग, स्वेटर, स्टेशनरी एवं अध्ययन सामग्री वितरित कर 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया गया है।

स्वच्छ ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 34 विद्यालयों में सौर ऊर्जा आधारित सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। विभिन्न गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विद्यालयों एवं समुदायों में 10 आरओ जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की गई हैं। बड़े भंडार, सुपा, छोटे भंडार एवं सरवानी में स्थापित सामुदायिक आरओ प्लांटों से 5,000 से अधिक ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

महिला सशक्तिकरण से बढ़ी आर्थिक आत्मनिर्भरता

सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 100 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 50 से अधिक महिलाएं स्कूल यूनिफॉर्म एवं अन्य परिधानों का निर्माण कर 3.5 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 200 से अधिक महिलाओं को कृषि, मशरूम उत्पादन, टेराकोटा, ब्यूटी पार्लर एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन पहलों से महिलाओं ने टमाटर उत्पादन से 18 लाख रुपये, मशरूम उत्पादन से 5 लाख रुपये तथा टेराकोटा कार्य से 1.5 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।

पशुधन विकास से किसानों की आय में वृद्धि

अदाणी फाउंडेशन एवं बीएआईएफ के सहयोग से 26 गांवों में पशुधन विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अब तक 608 उन्नत नस्ल के बछड़ों का जन्म, 1,892 कृत्रिम गर्भाधान, 46 पशु स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 9,250 से अधिक पशुओं का उपचार तथा 49 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 1,970 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से 48 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविरों एवं विशेष चिकित्सा कार्यक्रमों से अब तक एक लाख से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 4,000 से अधिक लोगों की जांच की गई तथा 1,469 जरूरतमंदों को नि:शुल्क पावर चश्मे वितरित किए गए।

एम्बुलेंस सेवा बनी ग्रामीणों की जीवनरेखा

अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई 24म7 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा से आसपास के 28 गांवों के लगभग 23,500 ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो रही है। रायगढ़ में अदाणी विद्या मंदिर एवं 40 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन किया गया है। अदाणी विद्या मंदिर में कक्षा 1 से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध होगी, जबकि अस्पताल ग्रामीणों को आधुनिक, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

युवाओं को रोजगार से जोड़ रहा कौशल विकास

सुपा स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (्रस्ष्ठष्ट) के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 60 युवा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा 13 भू-प्रभावित युवाओं को नि:शुल्क आईटीआई प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है।

जल संरक्षण एवं हरित विकास की दिशा में निरंतर प्रयास

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5 तालाबों के गहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिससे 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी तथा 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। पर्यावरण संरक्षण के तहत वर्ष 2025-26 में 5,000 पौधों का रोपण किया गया तथा वर्ष 2026-27 में 23,000 पौधे लगाने एवं 5,000 फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आदिवासी बालिकाओं एवं युवाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

जिला प्रशासन रायगढ़ एवं अदाणी पावर लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से 150 आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस परियोजना के लिए अगले पांच वर्षों में ?1.75 करोड़ का ष्टस्क्र सहयोग दिया जाएगा। इसी क्रम में ‘युवा सेतु : यूथ एंगेजमेंट इनिशिएटिव’ के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रथम कार्यक्रम में 10 गांवों के 132 युवाओं ने भाग लिया। वर्ष 2022 से अदाणी फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं, जिनमें 34 खिलाड़ी राज्य स्तर तथा 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में क्रिकेट किट एवं खेल सामग्री का वितरण कर ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास का सशक्त और स्थायी मॉडल

अदाणी फाउंडेशन की ये पहलें केवल ष्टस्क्र गतिविधियां नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की एक सशक्त यात्रा हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास रायगढ़ के ग्रामीण अंचलों को नई पहचान दे रहे हैं। अदाणी पावर लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।

You Might Also Like

मिनीमाता चौक आरओबी से हटाया गया बेजा कब्जा

ईवीएम व वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच आज से

गुणवत्ता विहीन सडक़ निर्माण करने वाला ठेकेदार हुआ ब्लैक लिस्टेट

भव्य अग्रोहा धाम का लोकार्पण कल

युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फाँसी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कॉमर्स सर्कल कोचिंग की चक्रधर नगर शाखा का भव्य शुभारंभ
Next Article उर्दू अकादमी अध्यक्ष ने सीएम साय को लिखा पत्र

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?