NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न
रायगढ़

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन उत्साहपूर्वक संपन्न

लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव : चेयरमैन गौतम चौधरी

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन का सफल एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल श्रीवास एवं को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। सेवा भाव प्रदान करता है चुनाव – – मुख्य अतिथि एवं संस्था के चेयरमैन गौतम चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा की भावना का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (हृश्वक्क) 2020 के अनुरूप विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व कौशल, निर्णय क्षमता एवं टीम भावना का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को निष्पक्षता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

आदर्श प्रतिनिधि बनकर करें कार्य

विद्यालय के डायरेक्टर संजय चौधरी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक नेतृत्व का महत्व समझाते हुए कहा कि एक सशक्त छात्र परिषद विद्यालय में सहयोग, जिम्मेदारी एवं आदर्श नेतृत्व की संस्कृति को विकसित करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें विद्यालय के आदर्श प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, व्यवस्था एवं मंच संचालन एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल श्रीवास द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने किया मताधिकार प्रयोग

वहीं विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी ने चुनाव प्रक्रिया का सफल समन्वय किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। मतगणना के पश्चात हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं विभिन्न हाउस कैप्टनों के परिणाम घोषित किए गए। विजयी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इनका रहा योगदान

इस गरिमामयी स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27 को सफल बनाने में विद्यालय के चेयरमैन  गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल श्रीवास, सुश्री गरिमा शर्मा, चूड़ामणि साहू सर एवं समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक भावना के साथ सहभागिता निभाई।

You Might Also Like

केएमटी कॉलेज में उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

सडक़ सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक जागरूकता

6 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया

कुरकेट नदी पर 14 करोड़ की लागत से होगा पुल निर्माण

जिंदल फाउंडेशन द्वारा की गयी केलो नदी की सफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम को अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर
Next Article होटल व्हाइट रोज के संचालक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?