NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
रायगढ़

‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका

खाली दुकानों का किराया भर रहे दुकानदार, क्षेत्र की जनता की मांग ‘तुरंत गिराओ, नया कॉम्प्लेक्स बनाओ’

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:26 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के व्यस्त इलाके में स्थित जेल परिसर की दुकानें मौत का खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं। तस्वीरें गवाह हैं छत का प्लास्टर पूरी तरह उखड़ चुका है, जंग खाए सरिए बाहर झांक रहे हैं। पिलर बीच से चटककर दो हिस्सों में बंट चुके हैं ये किसी भी वक्त भरभरा कर गिर कर जानलेवा साबित हो सकते है। जेल परिसर स्थित दुकानों की हालात देखकर रूह कांप जाएगी छत की हालत जर्जर हो चुकी। पूरी छत से प्लास्टर गायब है। लोहे के सरिए पूरी तरह जंग खा चुके हैं और बाहर लटक रहे हैं। कई जगह सीलन और काई जमी है। पिलरों का भी बुरा हाल है। सडक़ किनारे इन दुकानों के लिए बनाए गए पिलर बीच से फट गए हैं। कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े निकल चुके हैं और सरिए दिखने लगे हैं। जेल परिसर की दिखाने किसी हॉरर शो के लिए उपयुक्त जान पड़ रही है। जर्जर भवन की वजह से शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित ये दुकानें वीरान कॉम्प्लेक्स में तब्दील हो चुकी है। दुकानों के बंद पड़े शटर भवनों के जर्जर होने की मूक कहानी बन गए है। न कोई दुकानदार है, न ग्राहक। पूरा कॉम्प्लेक्स खाली और सुनसान और वीरान हो गया है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इन खाली पड़ी खंडहर दुकानों का किराया अब भी सरकारी खजाने में भरा जा रहा है। यानी जनता की गाढ़ी कमाई बिना उपयोग के बर्बाद हो रही है। व्यापारी और नागरिक एक स्वर में यह मान रहे है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे यहां से गुजरते हैं। बारिश में खतरा और बढ़ गया है। जनहित के नजर यह मांग है कि इस जर्जर भवन को अविलंब ध्वस्त किया जाए। स्ट्रक्चरल ऑडिट कराकर इसे खतरनाक घोषित किया जाए।
ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ आधुनिक सुसज्जित मार्केट कॉम्प्लेक्स का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस कदम से स्थानीय लोगों को कॉम्पलेक्स के रूप में अत्याधुनिक बाजार मिलेगा वही व्यापार को बढ़ावा मिले और सरकारी खजाने में वृद्धि होगी। सवाल यह उठ रहा है कि जब भवन किसी उपयोग के लायक नहीं तो प्रशासन अविलंब कदम क्यों नहीं उठा रहा। स्थानीय नागरिकों के साथ स्थानीय दुकानदारों का मानना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और कोई हादसा हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इसलिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाए।

You Might Also Like

घर के अंदर वृद्ध की गला रेत कर हत्या

वार्ड नं 28 से चुनाव लडने का मन बना चुके कौशलेष का समीकरण बिगड़ सकता है

भोजसिंह की दावेदारी से कार्यकर्ता व ग्रामीणों में उत्साह

कमल अग्रवाल का निधन

राम मंदिर मॉडल के साथ निकली थी रायगढ़ में पहली शोभा यात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?