NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश
जशपुरनगर

असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश

फरार आरोपियों की सूचना देने वाले सूचक का नाम रहेगा गोपनीय

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:10 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा संभाग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने व अपराधों पर रोकथाम सहित उनके धड़पकड़ हेतु जिलों में निवासरत् किरायेदार बाहरी व्यक्तियों/संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरों/दीगर राज्यों के फरार आरोपियों के अलावा असामाजिक तत्वों जैसे व्यक्तियों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। हाल ही में एक ऐसी घटना जिला सरगुजा पुलिस के संज्ञान में आया हैं जो बासेपुर धनबाद (झारखण्ड) निवासी गैंगस्टर साबीर आलम जो गैंग्स ऑफ बासेपुर का डॉन कहे जाने वाले फहीम खान, बासेपुर धनबाद की माँ और मौसी को दिनांक 18 अक्टूबर 2001 को दिन दहाड़े अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या किया था। हत्या के आरोपी साबीर आलम को माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड द्वारा भगोड़ा घोषित किये जाने के दौरान से आरोपी साबीर आलम झारखण्ड से फरार होकर वर्ष 2013 से मोमिनपुरा अम्बिकापुर में बस कम्पनी व सिलाई दुकान की आड़ में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। हत्या जैसे आरोपी को शरण देने में यहाँ के लोगों की संलिप्तता परिलक्षित होना पाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुये समस्त पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिये कि आपने जिला इकाई में नोडल अधिकारीयों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर किरायेदार बाहरी व्यक्तियों/संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरों/दीगर राज्यों के फरार आरोपियों के अलावा असामाजिक तत्वों जैसे संदिग्ध व्यक्तियों का डिटेल सत्यापन करने हेतु निर्देशित किये है। चलाये जाने वाले विशेष सत्यापन हेतु उन्होनें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये है।
शहरी थाना क्षेत्र को बीटवार/वार्डवार विभाजित कर नामजद अधिकारी एवं कर्मचारी नामांकित किया जावे, बीट के प्रभारी अधिकारी सभी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति, किरायेदारों, होटल-ढाबा एवं ईट भ_ा, कर कारखानों जैसे उद्योगों में काम करने वाले लोगों के निवास स्थान, घुमंतु, फेरीवाले एवं मुसाफिरों की चेकिंग के दौरान सत्यापन करना, मकान मालिकों से किरायेदारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जावे, इस संबंध में किसी मकान मालिक द्वारा किरायेदार की सम्पूर्ण जानकारी देने से इंकार/आना-कानी करने वाले के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाही की जावे। साथ ही थाना चौकी क्षेत्र केनिगरानी /गुण्डा बदमाशों एवं जिला बदर वाले व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करने के भी निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि चलाये जाने वाले सत्यापन अभियान में इकाई स्तर पर एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाते हुये कृत कार्यवाही की डिटेल रिर्पोट पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। इस गहन सत्यापन अभियाम के दौरान आम जनता से यह भी अपील किया गया कि आप सभी अपने अधिनस्थ/संपर्क में रहने वाले लोगों की सही-सही जानकारी देने में पुलिस की मदद करें एवं आपके संज्ञान में यदि किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध/अपराधी किस्म का व्यक्ति आपके वार्ड/मोहल्ले में निवास कर रहा हो तो उसकी जानकारी गोपनीय तरीके से पुलिस अधीकारी को देने में सहभागिता निभावें।

You Might Also Like

जशपुरांचल में दो सगी बहनों से रेप

चोरी के फरार आरोपी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

जन-जन का विश्वास, पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी जीत : सालिक साय

जशपुर शहर में नुक्कड़ नाटक

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी
Next Article कलेक्टर ने कांसाबेल कन्या माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?