NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने कांसाबेल कन्या माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने कांसाबेल कन्या माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
जशपुरनगर

कलेक्टर ने कांसाबेल कन्या माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 12:11 am
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांसाबेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ शैक्षणिक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जो छात्राएं विद्यालय नहीं आ रही हैं, उनके पालकों से नियमित संपर्क कर उन्हें अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, सभी कक्षाओं में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जहां भी विद्युत तार अव्यवस्थित हैं, उन्हें तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास कक्षा 11वीं की विज्ञान संकाय की छात्राओं से भी रूबरू हुए। यहां छात्राओं को स्मार्ट क्लास के इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से अध्ययन कराया जा रहा था। कलेक्टर ने स्वयं इंटरैक्टिव पैनल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। कलेक्टर ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने का एकमात्र मार्ग लक्ष्य तय कर निरंतर कड़ी मेहनत करना है। उन्होंने नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी।
इसके बाद कलेक्टर कक्षा 10वीं में हिंदी विषय का अध्ययन कर रही छात्राओं से भी मिले। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। किसी ने डॉक्टर, किसी ने एयर होस्टेस, पुलिस अधिकारी और शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त की। शिक्षक बनने का सपना देख रही छात्रा निष्ठा साहू का उत्साह बढ़ाते हुए कलेक्टर ने उसे कक्षा के सामने अध्यापन करने के लिए प्रेरित किया। निष्ठा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक अध्याय पढ़ाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की। वहीं इंजीनियर बनने की इच्छुक छात्रा कौशल्या यादव ने इंजीनियरिंग के प्रमुख पाठ्यक्रमों एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी साझा की। कलेक्टर ने दोनों छात्राओं सहित सभी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं के पालकों से कलेक्टर ने की बात

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री दिल रुस्तम दास टांडिया को निर्देश दिए कि अनुपस्थित छात्राओं के पालकों से नियमित संपर्क कर उनकी अनुपस्थिति का कारण जानकार छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वयं भी कई छात्राओं के पालकों से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक छात्रा की शिक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती आस्था चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनसेवा और श्रद्धा के संगम बने सालिक और सहयोगी भूषण

नशे में की पत्नी पर लघुशंका करने की कोशिश

सामरबार में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन

‘ऑपरेशन आघात’ 3 जगहों से 225 लीटर ताड़ी जप्त

जिला सडक़ सुरक्षा समिति की कलेक्टर ने ली बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article असामाजिक तत्वों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन करने के निर्देश
Next Article तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में पहुंच रही खुशियों की सौगात, 17.43 करोड़ रुपए का वितरण शुरू

खबरें और भी है....

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
‘मौत का खंडहर’ बना जेल परिसर कॉम्प्लेक्स, पिलरों से बाहर निकले सरिया, बड़े हादसे की बनी है आशंका
हत्या के प्रयास व लूट मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
महाबीर प्रसाद अग्रवाल के निधन पर ओपी ने जताया शोक
6.5 टन संदिग्ध कबाड़ से भरा दो मालवाहक वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?