NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह
रायगढ़

महिला सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वित होकर करें प्रभावी कार्रवाई: एसएसपी शशिमोहन सिंह

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:12 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
3 Min Read

जिला स्तरीय महिला उत्पीडऩ व अनैतिक व्यापार निवारण समिति की बैठक में रोकथाम, बचाव एवं पुनर्वास की रणनीति पर हुई विस्तृत समीक्षा
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय महिला उत्पीडऩ एवं अनैतिक व्यापार निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम, पीडि़तों के संरक्षण तथा पुनर्वास संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें।
उन्होंने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर सतत निगरानी रखने, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख आवागमन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही महिला अपराधों एवं मानव तस्करी से संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, त्वरित विवेचना तथा पीडि़तों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यों की सतत समीक्षा की जाए तथा सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें। बैठक में पीडि़त महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श, शिक्षा, कौशल विकास, आर्थिक सशक्तिकरण तथा पुनर्वास की योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीडि़तों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मुख्यधारा में लाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उन्नति ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महेश पटेल, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे, उप संचालक समाज कल्याण शिव कुमार पाण्डेय, महिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती चौताली राय, महिला थाना से श्रीमती सरस्वती महापात्रे, डॉयल 112 प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार श्याम, अधिवक्ता श्रीमती रीतू सिंह, समिति सदस्य श्रीमती रोहिणी चंद्रा, श्रीमती सुखदाई चौहान, श्रीमती शोभा शर्मा, श्रीमती श्यामा उरांव मौजूद रहे।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घरेलू कलह से मितानीन ने जहर सेवन कर दी जान

स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना सिखाता है : तोखन साहू

डॉ. कुलवेदी ने किया सीएचसी लोईंग एवं पीएचसी भगोरा का किया निरीक्षण

राज्य सभा सांसद के निर्वाचन पर गोमती साय ने दी बधाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 1.50 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Next Article प्रचार-प्रसार के लिये आई राशि, वाहन विभाग में कर दी खर्च

खबरें और भी है....

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, लिव इन में रखा, युवती को पीट पीटकर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए
7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

Popular Posts

सफलता की कहानी साझा करने वाली दीदियों का किया सम्मान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?