रायगढ़. बीती रात एनएच-49 में पैदल जा रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम टांगरघाट निवासी भिखारीलाल सारथी पिता सहदेव सारथी (40 वर्ष) अपने जीजा के घर गेजामुड़ा आया हुआ था, जहां से मंगलवार रात करीब 8 बजे वहां से किसी काम के सिलसिले में पैदल ही धनागर आने के लिए निकला था। इस दौरान गेजामुड़ा एनएच पर जैसे ही पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन के चालक के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मारकर भाग निकला। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके जीजा को दिया, जिससे उसने मौके पर पहुंच कर भिखारी लाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बुधवार को सुबह परिजनों के पहुंचने पर कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अज्ञात वाहन की ठोकर ग्रामीण की मौत



