NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विवेचना होगी और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विवेचना होगी और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी
जशपुरनगर

विवेचना होगी और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी

जिले के विवेचकों को मिले 104 स्मार्ट मोबाईल फोन

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वाराअंतर्गत विवेचना कार्य को आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के लिए सैमसंग कंपनी के 104 स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं। इन स्मार्ट मोबाइलों का वितरण दिनांक 06.07.2026 को पुलिस कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के समस्त विवेचकों को किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल तथा उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ भी उपस्थित रहे। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इन स्मार्ट मोबाइलों के माध्यम से विवेचक घटनास्थल का फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण, ई-साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान का डिजिटल रिकार्ड, जप्ती की प्रक्रिया का फोटो-वीडियो रिकार्ड तथा अन्य आवश्यक डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संकलित कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित विवेचना न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगी। डिजिटल साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों के विरुद्ध मजबूत एवं ठोस प्रमाण प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिससे न्यायालय में अपराध सिद्ध करने तथा दोषियों को दंड दिलाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यह पहल जशपुर पुलिस की तकनीक-आधारित, पारदर्शी एवं प्रभावी विवेचना व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा पीडि़तों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी।

You Might Also Like

पीएम आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिप अध्यक्ष सालिक साय

पुलिस ने पशुओं से भरी पिकअप का पीछा कर 8 नग मवेशियों को तस्करों से बचाया

गांव-गांव जाकर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहें हैं शिकायतों का निराकरण

सडक़ हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग

बागबाहर में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया जल जागृति श्रमदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर
Next Article अपराध समीक्षा पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?